डोरंडा कॉलेज में अड्डाबाजी करने से मना करने पर प्रोफेसर को पीटा

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र के डोरंडा कॉलेज में अड्डाबाजी करने से मना करने पर बदमाशों ने प्रोफेसर की पिटाई कर दी. जानकारी के मुताबिक विज्ञान के प्रोफेसर डॉक्टर मतीयूर रहमान के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की हैं. जिसमें उन्हें काफी चोट आई हैं. प्रोफेसर के साथ मारपीट कॉलेज परिसर में ही की गई है. इस संबंध में डोरंडा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है. पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में जुट गई.

छह की संख्या में आये अपराधियों ने की मारपीट
डोरंडा थाना में दिए आवेदन में कहा गया है कि दानिश और साहिल सहित चार अन्य लड़कों के द्वारा अक्सर कॉलेज परिसर में आकर अड्डाबाजी की जाती थी. आज भी छह की संख्या में आए लड़के कॉलेज परिसर में घूम रहे थे. इतने में प्रोफेसर की नजर उन पर पड़ी और उन्हें बुलाया और पूछा कि बिना ड्रेस कोड पहने तुम कॉलेज के परिसर में क्या कर रहे हो. इतना सुनते ही युवकों ने प्रोफेसर पर हमला कर दिया. कॉलेज के अन्य कर्मचारियों और प्रोफेसर के पहुंचने से पहले वे लोग मारपीट कर, वहां से फरार हो गए. कॉलेज के कर्मियों और छात्रों ने इसकी सूचना तुरंत डोरंडा थाना को दी. जिसमें कॉलेज कर्मियों ने दो की शिनाख्त डोरंडा निवासी दानिश और साहिल के रूप में की है. पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

मानवता की रक्षा के लिए झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन ने मोराबादी मैदान में लगाया रक्तदान शिविर

रांची:31जुलाई 2022,दिन रविवार को झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन द्वारा मोराबादी मैदान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें…
Read More

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यपाल से की अपील, लिखा पत्र!!

रांची- इन दिनों झारखंड का सियासी मामला गरमाया हुआ है। ऐसे में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास…
Read More

जीतराम मुंडा हत्याकांड – मनोज मुंडा ने उगले कई राज, PLFI से हथियार मंगा कर कराई गई थी हत्या

रांची : ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित आर्यन ढाबा में चाय पी रहे भाजपा नेता जीतराम मुंडा की हत्या…