साइकिल से कोयला ले जा रहे यूवक की सड़क हादसे में मौत

हजारीबाग : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डेमोटांड़ में मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक मनोज पांडे की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक युवक साइकिल से कोयला ले जा रहा था। इसी दौरान राँची से हजारीबाग की ओर आ रहे एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इसमें मौके पर ही युवक की मौत हो गई।

वहीं सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। बताया गया कि युवक चरही का रहने वाला था।बताया जा रहा है कि एक दिन पहले भी रामगढ़ के एक युवक की मौत इसी स्थान पर सड़क दुर्घटना में हो गई थी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पलामू। एनएच 39 बाईपास हाइवे मुख्य पथ स्थित गुरहा कोयल नदी पुल पर एक ट्रक व ऑटो की जोरदार टक्कर में एक महिला व एक बच्चे की मौत हो गई।

पलामू। एनएच 39 बाईपास हाइवे मुख्य पथ स्थित गुरहा कोयल नदी पुल पर एक ट्रक व ऑटो की…
Read More

राजधानी से टीपीसी उग्रवादी गिरफ्तार, आधा दर्जन कारोबारियों से मांगी थी रंगदारी!!

रांची- राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से टीपीसी उग्रवादी कारण कुमार उरांव को गिरफ्तार किया। सुखदेव नगर…
Read More

भुरकुंडा के सौंदा बस्ती में कांग्रेसी नेता बितका बाउरी की गोली मारकर हत्या

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद का विधायक प्रतिनिधि था बितका बाउरी अपराधियों ने कांग्रेसी नेता को लगभग आधा दर्जन…