श्रीनगर में सुरक्षाबलों के बस पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद, 14 घायल

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के पंथचौक इलाके में सोमवार को सुरक्षाबलों पर आतंकियों के हमले की खबर सामने आई है।इस हमले में 14 जवान घायल हो गए हैं जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह हमला सुरक्षाबलों को लेकर जा रही बस पर हुआ. यह बस जम्मू-कश्मीर की 9वीं बटालियन के पुलिस जवानों को लेकर जा रही थी. इस घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश की जा रही है।श्रीनगर के पंथचौक इलाके में सोमवार शाम सुरक्षा बलों पर आतंकियों ने हमला कर दिया।

फायरिंग की इस घटना में 3 जवान शहीद हो गए और 11 जवान घायल हो गए हैं जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।जम्मू-कश्मीर की 9वीं बटालियन सशस्त्र पुलिस बस पर यह हमला हुआ है।।ताजा जानकारी के मुताबिक,सभी घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

घायलों में कई जवान की स्थिति नाजुक है।वहीं पुलिस के अनुसार घायल में एक एएसआई और एक सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल की मौत हो गई हैइससे पहले,आज ही श्रीनगर के रंगरेथ इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया. दरअसल, सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि श्रीनगर के रंगरेथ में आतंकियों की मौजूदगी देखी गई है

इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी और जवाब में दहशतगर्द मारे गए।मालूम हो कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है

रविवार को ही जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हई।इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। मारा गया आतंकी समीर अहमद जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ था।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

झारखंड में आईडी ब्लास्ट की घटनाएं नहीं हो रही कम, जानें कब कब हुई आईडी ब्लास्ट

राँची झारखंड में साल 2021 में आईडी ब्लास्ट की घटनाएं बढ़ी हैं। साल 2020 में राज्य के अलग-अलग…
Read More

वर्ष 1691 से अब तक के इतिहास में पहली बार 75 लाख से अधिक रुपए का टेंडर करवाया जगन्नाथ मन्दिर में।

रांची: भगवान जगन्नाथ की याद में और उनके प्रति श्रद्धा को व्यक्त करने के लिए झारखंड के आसपास…
Read More

रूपा तिर्की केस मामले में CBI ने पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से की पूछताछ

साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मौत प्रकरण की जांच में जुटी सीबीआई…