रांची: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखण्ड छात्र दल की ओर से डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची में वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें विश्विद्यालय परिसर में कल्पवृक्ष – स्वर्ग का पेड़ ,अशोक वृक्ष,नीम वृक्ष लगाया गया।

विश्विद्यालय के कुलपति, रजिस्ट्रार और शिक्षकों के साथ मिलकर झारखण्ड छात्र दल ने जगह-जगह विश्विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया और लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी प्रण लिया।

कुलपति प्रो. तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि हमेशा याद रखें कि प्रकृति हमें जो उपहार और आशीर्वाद देती है वह अमूल्य है। बेहतर भविष्य और सभी के जीवन के वृक्षारोपण करना और उन्हें संरक्षण देना अति आश्वयक है और हमारा धर्म भी।

रजिस्ट्रार महोदया डॉ नमिता सिंह ने कहा कि पौधा रोपण करना बड़ी बात नहीं है सभी पर्यावरण दिवस में पौधे लगाते हैं और उसे संरक्षण देना भूल जाते हैं। हमें उन्हें संरक्षण देकर बड़ा करना और एक फलदार छायादार पेड़ तैयार हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
झारखण्ड छात्र दल के अध्यक्ष बबलू कुमार महतो ने पर्यावरण संरक्षण की महत्ता को लोगों को समझाया। साथ ही कल्प वृक्ष विश्विद्यालय परिसर को मुफ्त में देने के लिए नीतीश जी का धन्यवाद किया।

मौके पर मुख्य रूप से विश्विद्यालय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज कुमार , निखिल मेहुल, प्रशांत कुमार, अमृत मुंडा, रबी पटेल, सरस्वती, झिलिक, अनूप, सौरव, सुमित, हर्ष, धनेश्वर, अभय, वशिम, विवेक आदि उपस्थित थे।