
रांची: वीर बिरसा नगर, रांची में मणि त्रिविधा शंकर एजूकेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट और ए के डिजिटल सेवा के तरफ से पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुफ्त आयुष्मान कार्ड रजिस्ट्रेशन सह चिकित्सा शिविर लगाया गया।

इस शिविर में जरूरत मंदों का आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड बनाया गया और विभिन्न भारत सरकार और झारखंड सरकार के योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया गया। ट्रस्ट के मेंबर्स सभी बिरसा नगर के निवासियों के घर घर जा कर विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराए और उन्हें आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड इत्यादि बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूनम टोप्पो, उपाध्यक्ष, वीर बिरसा नगर द्वारा वृक्षारोपण द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शिवांशु ठाकुर ने बताया की आज के समय में जहां हमारी सरकार सभी नागरिकों के बारे में नई नई योजनाएं ला रही है और हम नागरिक जानकारी के आभाव में उसका लाभ नहीं उठा पा रहे इसलिए हम संस्था की ओर से बस्ती बस्ती घूम कर सभी को योजनाओं के प्रति जागरूक करते हैं और उनका आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड इत्यादि बनाते हैं।

सौरव कुमार ने स्वास्थ्य शिविर के महत्ताओं पर जोर दिया और बताया जहां सभी आजकल के भागदौड़ की दुनिया में अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते संस्था बस्तियों में जा कर सभी की मुफ्त स्वास्थ्य जांच करती है और डॉक्टर्स उचित परमर्स देते हैं।
इस शिविर में 100 से ज्यादा लोगों का आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड इत्यादि बनाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंशु प्रिया, स्वेता सिन्हा, सौरव कुमार, विद्या भूषण, वैभव इत्यादि का अहम भूमिका रहा।
0 comments
Hey there! This is my first visit to your blog! We are a collection of volunteers and starting a new initiative in a community in the same niche.
Your blog provided us beneficial information to work on. You have done a marvellous job!