गंभीर सड़क हादसे में दो छात्र की मौत

रांची : बुंडू थाना क्षेत्र के राँची जमशेदपुर मार्ग पर रविवार देर रात सड़क हादसे में दो छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का नाम राहुल मुंडा और निर्मल मुंडा है। छात्र राहुल मुंडा तुंजू का रहने वाला था। वहीं दूसरे मृतक छात्र निर्मल मुंडा ताऊ के रहने वाले थे। दोनों छात्र राँची में रह कर आईटीआई में और ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे।

इधर मृतक के परिजनों ने बताया कि कल ही दोनों राँची से अपने घर आये थे। देर शाम घुमने के लिये एक ही बाईक होंडा साईन से निकले थे। बुंडू के एदेलहातु के पास टाॅल प्लाजा के पास चाय भी पीकर घर लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये।जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी।

घटना के बाद पुलिस दोनों के शव को कब्जे में लेकर बुंडू थाना ले आयी और सुबह पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

हजारीबाग एस पी मनोज रतन ने स्वयं रक्तदान को लोगों को किया इस ओर प्रेरित

हजारीबाग: थैलेसीमिया डे के उपलक्ष्य में झारखंड पुलिस अकादमी के प्रांगण में मणि त्रिविधा शंकर एजूकेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट…
Read More

कर्रा के बिनगांव गांव समीप सड़क दुर्घटना में एक कि मौत व एक घायल

कर्रा:सोमवार रात को कर्रा थाना क्षेत्र के बिनगांव गांव समीप कलभट के पास ऑटो व मोटरसाइकिल कि भिड़ंत…