रांची : नामकुम थाना क्षेत्र के केतारी बागान में एक यूवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक का नाम प्रियांशु है। परिवार वालों ने इस घटना की जानकारी नामकुम थाना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही नामकुम थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है। पुलिस इस मामले की फिलहाल जांच कर ही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या की सही जानकारी मिल पाएगी। वहीं खबर लिखे जाने तक मृतक प्रियांशु के परिवार वालों ने नामकुम थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया है।