एक सर्टिफिकेट पलामू और चतरा में दो लोग कर रहे नौकरी, खुलासे के बाद लंबा छुटी लेकर हुआ फरार

मीडिया हाउस: एक सर्टिफिकेट पर दो लोग कर रहे नौकरी, खुलासे के बाद चतरा में मचा हड़कंप, राज्यपाल ने लिया एक्शन। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत बड़े पैमाने पर नियुक्तियों में गड़बड़ियां में एक सर्टिफिकेट पर एक ही नाम के दो व्यक्ति एक पलामू के छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में एक्सरे तकनीशियन के पद पर कार्य करता है। वही दूसरा चतरा के टंडवा अस्पताल में एक्सरे तकनीशियन के पद पर कार्य करता है। शिकायत पर राज्यपाल के निर्देश पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव ने पलामू डीसी को इस मामले की जांच करने के आदेश पर पलामू सिविल सर्जन के जांच में हुआ खुलासा। सिविल सर्जन के जांच में बताया गया दोनों के आधार कार्ड की जांच की गई तो दोनों का नंबर अलग-अलग मिला। छतरपुर के सुबोध का अटेंडेंस उसके आधार कार्ड की आइडी से बना है, जबकि चतरा के टंडवा के सुबोध का अटेडेंस किसी निशांत कुमार के आधार कार्ड की आइडी से बना है। शिकायतों के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने एचआर कंसल्टेंट अवनी प्रसाद के खिलाफ जांच के आदेश दिए है। बताया गया टंडवा अस्पताल में एक्सरे तकनीशियन के पद पर सुबोध कुमार पूर्व में चतरा और हंटरगंज में कार्यरत था।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

विधायक भानु प्रताप शाही समेत 13 लोगों के खिलाफ लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज

रांची : जेपीएससी अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर कल सुबह से ही आंदोलनरत प्रदर्शनकारी रांची के मोरहाबादी मैदान…
Read More

आगामी चुनाव को लेकर सोना-चाँदी व्यवसाय समिति की आम सभा आयोजीत

रांची: सोना -चाँदी व्यवसाय समिति में तत्कालीन उथल पुथल को देखते हुए समिति के पुर्व अध्यक्ष विजय बर्मन…