आधार लिंक नहीं फिर भी मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का पैसा, एक साथ आएंगे 7500 रुपए

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब जिन महिलाओं का खाता आधार से लिंक नहीं है, उनका पैसा भी खातों में भेजा जाएगा। हालांकि, यह सुविधा मार्च महीने तक के लिए ही रहेगी।

झारखंड की 20 लाख महिलाओं को भी मंईयां सम्मान योजना की तीन माह जनवरी, फरवरी, मार्च की राशि 7500 रुपये दी जाएगी। ये वैसी महिलाएं हैं, जिनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या फिर जिनके एक से अधिक बैंक खाते है। टाइम्स न्यूज रांची। अगर इन्होंने बैंक खाता आधार से लिंक नहीं कराया और सिंगल खाता नहीं हुआ तो अप्रैल 2025 से इन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। राज्य सरकार की कैबिनेट की बैठक में इस पर सहमति दी गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 18 प्रस्तावों पर मुहर लगायी गई।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने बताया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में आंशिक संशोधन किया गया है। योजना में था कि जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या एक से अधिक खाता है, उन्हें दिसंबर 2024 तक आर्थिक सहायता दी जाएगी। टाइम्स न्यूज रांची। इसमें संशोधन करते हुए इस अवधि को मार्च 2025 तक बढ़ाया गया है। इस आधार पर जिनका बैंक खाता आधार लिंक नहीं है और एक से अधिक खाते हैं उन्हें जनवरी से मार्च तक की राशि दी जाएगी। ऐसे लाभुकों को अपना आधार बैंक से लिंक कराना अनिवार्य होगा और सिंगल खाता करना होगा, तभी अप्रैल 2025 से वे आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकेंगी। ऐसा नहीं होने पर उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।

38 लाख महिलाओं को दी जा चुकी है सम्मान राशि

राज्य के 38 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना में जनवरी, फरवरी व मार्च माह की कुल 7500 की राशि मिल चुकी है। होली के पूर्व ही राशि का भुगतान हो चुका है। 20 लाख महिलाएं जिन्हें 7500 रुपये की राशि का भुगतान होना है, उन्हें इसी महीने 31 मार्च से पूर्व राशि दे दी जाएगी।

किन महिलाओं को दिया जा रहा मंईयां सम्मान योजना का पैसा

पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों के दौरान हेमंत सोरेन की पार्टी ने वादा किया था कि प्रदेश में सरकार आने के बाद महिलाओं को 2500 रुपए हर महीने दिए जाएंगे। सरकार बनने के बाद से महिलाओं को हर महीने के हिसाब से 2500 रुपए दिए जा रहे हैं।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

झारखंड के सरकारी विद्यालय, निजी विद्यालयों के साथ करेंगे बराबरी – शिक्षा मंत्री

रांची: झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के माननीय मंत्री श्री…
Read More

विधायक सुदेश कुमार महतो ने सिंगपुर नर्सिंग होम में किया एम आर आई मशीन का उद्घाटन

सिल्ली : मुरी सिंगपुर नर्सिंग होम में एम आर आई मशीन का उद्घाटन स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो…
Read More

उपायुक्त की पहल पर सपनों की उड़ान कार्यक्रम का सफल परिणाम

■ सपनों की उड़ान कार्यक्रम से जुड़कर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, खूंटी…