
ट्रेन में पत्थरबाजी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को देर रात एक बार फिर चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला क्षेत्र में साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13287 में पत्थरबाजी की घटना सामने आई। इस घटना में एसी कोच के शीशे टूट गए जिसकी वजह से अंदर बैठे यात्री डर गए। बाद में चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में टूटे कांच की मरम्मत कराई गई।
चक्रधरपुर रेल मंडल में एक बार फिर ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी
बंडामुंडा रेलवे स्टेशन के पास साउथ बिहार एक्सप्रेस में पत्थरबाजी
चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में हुई क्षतिग्रस्त कोच के शीशे की मरम्मत
शुक्रवार देर रात हुई पत्थरबाजी की घटना
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को बंडामुंडा रेलवे स्टेशन के पास इस ट्रेन पर पत्थरबाजी की गई। टाइम्स न्यूज रांची। इस हमले में बी-4 कोच की 71 नंबर बर्थ का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई।
बंडामुंडा स्टेशन में प्रवेश करने दौरान शुरू हुई पत्थरबाजी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही ट्रेन राउरकेला रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी और बंडामुंडा स्टेशन में प्रवेश करने वाली थी, तभी अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई।
इससे एसी कोच के शीशे टूट गए और अंदर बैठे यात्री डर गए। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि, थोड़ी देर बाद स्थिति सामान्य हो गई।