मिट्टी निकालने गईं दो युवतियों की मिट्टी से दब कर हुई मौत, परिवार को तत्काल 25 हज़ार सहायता

रांची : इटकी थाना के भंडरा गांव स्थित पोतनी गड्ढा में आज घर पोतने वाली मिट्टी निकालने गईं दो युवतियों की मिट्टी से दब कर मौत हो गई। दोनों युवतियों की पहचान भंडरा गांव के चारो उरांव की पुत्री शांति उरांव 25 वर्ष और चरवा उरांव की पुत्री रामी उरांव 35 वर्ष के रूप में की गई है।

स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मिट्टी खोद कर दोनों शव को बाहर निकाला गया।सूचना पाकर पहुंची इटकी पुलिस ने शवों का पंचनामा कर लिया है। मांडर विधायक बंधु तिर्की, सीओ रश्मि तिर्की, बीडीओ गौतम प्रसाद साहू के साथ घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने तत्काल पांच पांच हजार रुपये और 25 किलोग्राम चावल देकर सहायता की।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

जामताड़ा में 30 से अधिक हाथियों का झुंड घुसा, कई घरों-फसलों को पहुंचाया नुकसान !!

जामताड़ा- जामताड़ा में एक बार फिर जंगली हाथियों के झुंड के प्रवेश करने से दहशत का माहौल बन…
Read More

खूंटी के कर्रा में पेड़ से लटकता मिला शव, पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल

खूंटी : जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के जुलजुला गाँव के समीप एक बरगद के पेड़ में रस्सी…
Read More

मैट्रिक परीक्षा के तुरन्त बाद स्कूल के सीलिंग का प्लास्टर बेंच पर टूटकर गिरा।

देवघर: पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के अंतरर्गत खागा के राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय सरसा में बुधवार को बच्चों का…