रांची : शहर में तो कई सामाजिक संगठन व हजारों की संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता हैं लेकिन मदद के नाम पर बहुत ही कम सामाजिक संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता सामने उभर कर आते हैं।
वार्ड 29 में जन सेवा मंच के माध्यम से खादगढ़ा सब्जी मंडी के समीप निगम द्वारा आवंटित आवास में रहने वाले लोगो के लिए शिविर लगाकर श्रम कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड इत्यादि बनवाया गया।

मंच पर आए निशांत यादव ने कहा कि सरकार द्वारा कई ऐसे योजनाएं चलाई जा रही है जिनके माध्यम से गरीबों और वंचितों को मदद की जा सके लेकिन जानकारी के आभाव में गरीब तबके के लोग सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं से लाभान्वित नहीं होते है।
निशांत यादव ने बताया कि इस तरह का शिविर पूरे वार्ड में आयोजित कर लोगो को सरकारी योजनाओ की जानकारी देने साथ साथ उन योजनाओ का लाभ लोगो तक पंहुचाना हमारा उद्देश्य है। कैंप का आयोजन सन्नी जी के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम में संतोष ठाकुर, अशोक पांडेय, प्रदीप शर्मा, मदन विश्वकर्मा, शशिकांत तिवारी, अमित अग्रवाल, प्रियांशु सोनी, मनीष केसरी, अतुल पांडेय, श्रवण सोनी, आशुतोष पाठक, अर्पित कुमार, सुनील वर्नवाल, रोहित राज पांडेय, आशीष शर्मा सहित मंच के सभी लोग उपस्थित रहें।