कालू लाम्बा गिरोह के तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार किया गया !

कालू लाम्बा गिरोह के तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार

रांची : बरियातू थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कालू लाम्बा गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। अपराधी दहशत फैलाने के लिए हथियार का भय दिखाकर अपना रौब जमा रहा था इसी दौरान पुलिस ने तीनों को धर दबोचा। जानकारी देते हुए सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्तौल, पांच जिंदा गोली सहित 50 हजार रुपया भी पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों में दीपक कुमार, अंकुश कुमार सिंह और अकिंत कुमार सिंह शामिल है। तीनों को आपराधिक योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया गिरफ्तार अपराधी हथियार के बल पर बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हेमंत सोरेन ने शिव पार्वती की आरती कर शिवरात्रि महोत्सव का किया शुभारंभ

रांची: महाशिवरात्रि के शुभअवसर पर झारखंड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहाड़ी मंदिर पहुँचकर दीप प्रज्वलित किया…

डीडीसी ने कोविड को लेकर एंबुलेंस, ऑक्सीजन और बेड की उपलब्धता की ली जानकारी।

कोविड-19 के संक्रमण की आशंका के मद्देनजर तैयारी को लेकर बैठक उपविकास आयुक्त श्री दिनेश कुमार यादव ने…