
रांची । झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लगभग 38 लाख लाभुकों के बैंक खाते में शनिवार से राशि भेजी जायेगी. इस मद में लगभग 2850 करोड़ रुपये खर्च होंगे. एक महिला लाभुक को जनवरी से मार्च तक के लिए कुल 7500 रुपये मिलेंगे. समाज कल्याण विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. राशि निकासी को लेकर शुक्रवार को ट्रेजरी को बिल भेज दिया गया था. झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को दिसंबर तक की राशि छह जनवरी को दी गयी थी. सरकार द्वारा जारी संकल्प के अनुसार दिसंबर के बाद वैसे लाभुक को राशि ट्रांसफर नहीं की जा सकती, जिनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है. इस कारण प्रथम चरण में वैसे लाभुकों को ही राशि दी जा रही है जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है. इनकी संख्या राज्य में इस समय लगभग 38 लाख है. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत अगस्त 2024 में की गयी थी. योजना की शुरुआत में लगभग 41 लाख महिलाओं को सम्मान राशि दी गयी थी इसके बाद दूसरी किस्त की राशि 56, 61,791 महिलाओं को दी गयी थी. अब लगभग 38