झारखंड में NTPC के DGM की गोली मारकर हत्या, इलाके के लोगो में मचा हड़कंप !

हजारीबाग । झारखंड के हजारीबाग जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां NTPC के DGM की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार वारदात शनिवार सुबह की है. मृतक की पहचान कुमार गौरव के रूप में हुई है. कुमार गौरव NTPC कोल परियोजना के केरेडारी में डिस्पैच डिपार्टमेंट के DGM के पद पर तैनात थे. कुमार गौरव बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले बताए जा रहे है. उनकी गाड़ी को घेरकर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. बताया गया कि यह घटना हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा के पास हुई गई. घायल अवस्था में डीजीएम कुमार गौरव को आरोग्य अस्पताल में ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. NTPC के DGM पर गोली चलने की खबर मिलने के साथ ही स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार NTPC के DGM कुमार गौरव पर हमला उस समय हुआ जब वो शनिवार सुबह अपने ऑफिस के लिए घर से निकले थे. वो ऑफिस की स्कॉर्पियो में सवार थे. उसी दौरान हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

विधानसभा का घेराव करने जा रहे आजसू कार्यकर्ता को पुलिस ने रोका, किया नारेबाजी

रांची : विधानसभा का घेराव करने जा रहे सैकड़ों आजसू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दलादलीचौक के पास रोक…