रांची : पिठोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पिरुटोला में सड़क में मिट्टी डालने को ले कर गांव के दो गुटों के लोगों के बीच विवाद हो गया, इस दौरान दोनों ओर से जम कर मारपीट हुई। जिसमें एक विरोध कर रहे लोगों ने दो युवकों की लाठी व फरसे से जानलेवा हमला कर कर दिया जिसमें अबु सुफियान नामक युवक को सिर में गंभीर चोट आई है, जबकी जाहिद अंसारी के आख में चोट लगने से वह घायल हो गया। बाद में दोनों को प्राथमिक उपचार कराने के बाद सिटी स्कैन के लिए रांची लाया गया।
जानकारी के मुताबिक पिरुटोला के ग्रामीणों द्वारा सार्वजनिक चंदा कर बस्ती से कब्रिस्तान तक कच्ची सड़क का निर्माण कराया गया था, जिसका वहीं के खालिक अंसारी, अलिमुद्दीन अंसारी,नईमुद्दीन अंसारी,महताब अंसारी, सलमाान अंसारी आंसारी और इसकी मां नजीबन खातून अपने घर के सामने की सड़क पर डाले गये मिट्टी को हटाने लगे। यह देख सड़क बनाने की पहल करने वाले वहां पहुंच गये और मिट्टी हटाने वालों को ऐसा करने से मना करने लगे। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच पहले बक झक होने लगा।
धीरे धीरे लोगोें की भीड़ बढ़ती गयी साथ ही झगड़ा भी मारपीट में तब्दील हो गया। उसी बीच सड़क निर्माण का विरोध कर रहे खालिक अंसारी अलिमुद्दीन अंसारी पक्ष के लोगों ने लाठी और फरसे से हमला कर दिया। जिसमें अबु सुफियान अंसारी के सिर में गंभीर चोट लग गयी। जिससे वह वहीं गिर गया और जाहिद अंसारी भी मारपीट में घायल हो गया। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पिठोरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को संभाला। बाद में पीड़ित पक्ष के लोगों द्वारा आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाने में जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है।
