मकान मालिक ने रेन्टर एचसीएल कर्मी का न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर किया यौन शोषण, गिरफ्तार

रांची : पुलिस ने यौन शोषण के आरोपी को कल उत्तर प्रदेश के गौतम बुध नगर जिले से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम अरुण कुमार चौहान है और वह उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले का रहने वाला है। पीड़िता ने इटकी थाना में एफआईआर दर्ज कर पुलिस को बताया कि अरुण कुमार चौहान न्यूड फोटो को वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण किया है।

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद राँची एसएसपी सुरेंद्र झा ने ग्रामीण एसपी नौशाद आलम को मामले का जांच करने का आदेश दिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ किया तो पीड़िता ने बताया कि वह एचसीएल कंपनी में जॉब करती है और वह अरुण कुमार चौहान के यहां रेंट पर रह रही थी। अरुण कुमार चौहान ने चोरी-छिपे से एचसीएल कर्मी का फोटो लेकर फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। इसी बीच उन्होंने यौन शोषण किया है। पुलिस ने मकान मालिक अरुण कुमार चौहान को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल जब्त की है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कोरोना के बढ़ते हुए मामले को लेकर जब अपने घर रांची आई तो उन्होंने कॉल कर बार-बार फ़ोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। इस बीच आरोपी अरुण कुमार चौहान ने एचसीएल कर्मी से घर मिलने के लिए भी आया था। इसी बीच एचसीएल कर्मी से यौन शोषण किया। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्यवाई की जा रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

अज्ञात अपराधियों ने हिंदपीढ़ी में यूवक की गोली मारकर की हत्या

रांची : अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों ने हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में…
Read More

चतरा  में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान हुए शहीद.

रांची: चतरा में रविवार को हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में घायल सीआरपीएफ जवान चितरंजन कुमार की इलाज के दौरान…