रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास स्विफ्ट डिजायर और एक बाइक में जोरदार टक्कर हुई इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं गंभीर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। इस घटना में उग्र भीड़ ने बाइक को आग के हवाले कर दिया है इस घटना की सूचना मिलने के बाद धुर्वा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं
प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हो रही है पता लगाने की प्रयास की जा रही है कि बाइक को किसने आग के हवाले किया गया है पुलिस आशंका जताई जा रही है कि कुछ उपद्रवी लोग बाइक को आग के हवाले कर दिया है वही स्विफ्ट डिजायर में जेएमएम का झंडा लगा हुआ है जिससे पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।