Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अपराध

कुएं में मिली युवक की लाश, अप्रैल में होनी थी शादी; फरवरी में हुई थी सगाई

लातेहार : लातेहार के सदर थाना क्षेत्र में ललमटिया डैम के पास स्थित एक कुएं से एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान चंदनडीह निवासी पवन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने कुएं से युवक की बाइक भी बरामद की है। पिता ने बताया कि पवन 14 मार्च को अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सदर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। परिजनों का आरोप है कि पवन की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है। पवन की अप्रैल में शादी होने वाली थी और फरवरी में उसकी सगाई हुई थी। थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े ने बताया कि युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। युवक की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने सीडीआर निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi