होली खत्म होते ही राज्यकर्मियों को मिल गई बड़ी खुशखबरी, झारखंड में लागू हुई नई योजना; 3 लोगों ने उठाया फायदा

हेमंत सरकार ने एक और खुशखबरी दे दी है। झारखंड में राज्य कर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू हो गई है। अब राज्य कर्मी इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकते हैं। अब तक तीन कर्मी इस योजना का लाभ ले चुके हैं। इस योजना से जुड़ने के लिए अब तक लगभग छह सौ अस्पतालों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

सबसे पहले जमशेदपुर में एक पुलिस कर्मी ने कराया इलाज, अबतक तीन कर्मियों को मिला लाभ

1.09 लाख राज्य कर्मियों को जारी हुआ स्वास्थ्य बीमा कार्ड, 1.62 लाख ने कराया नामांकन

राज्य में एक मार्च से राज्य कर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू हो गई है। अब इस योजना का लाभ भी राज्य कर्मियों को मिलने भी लगा है।

सबसे पहले जमशेदपुर के एक पुलिस कर्मी ने इस योजना के तहत अपना मुफ्त इलाज कराया। अबतक तीन कर्मी इस योजना का लाभ ले चुके हैं।

झारखंड आरोग्य सोसाइटी के आंकड़ों के अनुसार, अबतक 1.62 लाख कर्मचारियों ने इस योजना के तहत अपना और अपने आश्रितों का निबंधन कराया है। टाइम्स न्यूज रांची। वहीं, सोमवार तक 1.09 लाख कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा कार्ड आनलाइन जारी किया जा चुका है।

इस योजना से जुड़ने के लिए अबतक लगभग छह सौ अस्पतालों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें 200 झारखंड तथा 400 झारखंड के बाहर के अस्पताल हैं।

हालांकि झारखंड आरोग्य सोसाइटी ने जिन अस्पतालों को अभी तक सूचीबद्ध किया है, उनमें झारखंड के 151 तथा झारखंड के बाहर के 200 अस्पताल हैं।

सोसाइटी ने इन अस्पतालों की सूची जारी करते हुए कहा कि कि इनमें नियमित रूप से नए अस्पतालों के नाम भी जुड़ेंगे।

बता दें कि इस योजना के तहत राज्य कर्मियों एवं उनके आश्रितों को पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों में होगा। गंभीर बीमारी की स्थिति में 10 लाख रुपये तक का इलाज होगा।

इसमें एयर एंबुलेंस की निश्शुल्क सेवा का भी प्रविधान किया गया है। साथ ही आर्गन ट्रांसप्लांट की स्थिति में डोनर की चिकित्सा पर खर्च होनेवाली राशि का भी वहन किया जाएगा।

50 अस्पतालों को काली सूची में डाला

झारखंड आरोग्य सोसाइटी ने उन 50 अस्पतालों की भी सूची जारी की है, जिन्हें काली सूची में डाली गई है। राज्य कर्मियों को इस योजना के तहत उन अस्पतालों में इलाज नहीं कराने का सुझाव दिया गया है। इनमें से अधिसंख्य दूसरे राज्यों के अस्पताल हैं।

मोबाइल नंबर तथा जीपीएफ नंबर से डाउनलोड कर सकते हैं हेल्थ कार्ड

राज्य कर्मी हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड ऑनलाइन अपना मोबाइल नंबर, जीपीएफ नंबर अपलोड कर डाउनलोड कर सकते हैं।

बताते चलें कि कर्मियों इस योजना का लाभ लेने के लिए कर्मियों को सबसे पहले आनलाइन नामांकन करना है। टाइम्स न्यूज रांची। आनलाइन आवेदन की अंतिम समय सीमा 30 अप्रैल निर्धारित की गई है।

ऑनलाइन नामांकन एसईएचआइएस डॉट झारखंड डॉट जीओवी डॉट इन के माध्यम से होगा। पूर्व में आवेदन कर चुके पात्र तथा नए पात्र कर्मियों दोनों को आनलाइन आवेदन करना होगा।

पेंशनरों एवं अन्य के लिए एक मई से शुरू होगी योजना

पहले चरण में राज्य कर्मियों का ही नामांकन हो रहा है। इनके लिए योजना एक मार्च से लागू है। पेंशनरों, बोर्ड-निगम के कर्मियों, विश्वविद्यालय शिक्षकों एवं कर्मियों, अंगीभूत कालेजों के शिक्षकों एवं कर्मियों तथा अखिल भारतीय सेवा के पदाधिकारियों के लिए यह योजना एक मई से लागू हाेनी है। इसलिए इनके लिए नामांकन प्रक्रिया बाद में शुरू होगी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

छात्रावास भवन के निर्माण के लिए विधायक ने रखी आधारशिला

सिल्ली: सिल्ली स्टेडियम परिसर में शुक्रवार को सिल्ली आर्चरी सेंटर की तीरदाजों के लिए सिल्ली विधायक सुदेश कुमार…
Read More

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यपाल से की अपील, लिखा पत्र!!

रांची- इन दिनों झारखंड का सियासी मामला गरमाया हुआ है। ऐसे में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास…
Read More

‘केबीसी’ की हॉट सीट पर दिखेगी झारखंड के मधुपुर की बेटी मेघा, रोचक होगा मुकाबला !!

देवघर : मधुपुर शहर के सीताराम डालमिया रोड निवासी गोविंद बथवाल की पुत्री मेघा बथवाल चर्चित टेलीविजन शो…
Read More

नव का तीसरा नव निर्माण संस्थान का वार्षिकोत्सव संपन्न

जहानाबाद: प्रतिभा पल्लवन पब्लिक स्कूल में नव निर्माण संस्थान का तीसरा वार्षिकोत्सव खूब धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम…