
कलश यात्रा में 551 श्रद्धालु हुए शामिल
चतरा. हंटरगंज प्रखंड केदलीकला पंचायत के गढ़केदली गांव के पानी टंकी के सामने कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ शुरू हुआ. गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में 551 श्रद्धालुओ ने भाग लिया. कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जर्नादन पासवान शामिल हुए. कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकली, जो केदली बाजार होते हुए निलाजन नदी पहुंचे, जहां यज्ञाचार्य श्री श्री 1008 श्री पुरूषोत्तम आचार्य जी महाराज के मंत्रोचार से कलश में जल भरा गया. इसके बाद हंटरगंज बाजार होते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां कलश को स्थापित किया गया. यज्ञ का आयोजन पैक्स अध्यक्ष गिरजानंदन सिंह के द्वारा किया जा रहा है. यज्ञ 16 से 22 मार्च तक चलेगा. जिसमें अयोध्या, वृंदावन, बनारस, कांशी के अलावा अन्य जगहो से प्रवचनकर्ता शामिल होंगे. जिनके द्वारा प्रत्येक दिन सुबह छह से 11 बजे तक पाठ पारायण किया जायेगा. वहीं शाम चार बजे से रात्रि 9:30 बजे तक हिंदी में प्रवचन दिया जायेगा. पैक्स अध्यक्ष में यज्ञ में शामिल हो कर प्रवचन सुनने की अपील की. यज्ञ को सफल बनाने में रिसव कुमार समेत कई लगे हुए है. मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरूण चौरसिया, रौशन सिंह, ललन सिंह, नीतिश कुमार, गुंजीत कुमार, अखिलेश सिंह, पारस सिंह समेत कई शामिल हुए.’