बाबा रंगरोड़ी धाम की सीढ़ियों को हो रहा निर्माण

खूंटी : एक सप्ताह पहले खुंटी जिला ओबीसी कांग्रेस के अध्यक्ष सोनु इमरान ने थाना क्षेत्र के बड़ा बारु के बाबा रंगरोड़ी धाम का दौरा अपने साथियों के साथ किया था जहां गांव वालों ने सोनु इमरान से बाबा रंगरोड़ी धाम मंदिर का सीढ़ी बनवाने का मांग रखा था।आज दिनांक 30/12/2021 को खुंटी जिला ओबीसी कांग्रेस के तरफ से सीढ़ियां बनवाने का कार्य सोनू इमरान के देखरेख में शुरु हुआ।

वहीं गांव वालों ने भी इस कार्य के लिए बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कांग्रेस पार्टी की ओर से सबों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। ग्रामीण सीढ़ी बनवाने को लेकर बेहद उत्साहित है।सोनु इमरान ने कहा की हर धर्म हर समाज के लिए कांग्रेस पार्टी इसी तरह आगे भी कार्य करती रहेगी। इस मौके पर उपस्थित सचिव दिलीप केसरी ओबीसी शाह जिला सचिव साबिर अंसारी खुंटी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश महतो पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दीपक साहू और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

महाशिवरात्रि की भव्य तैयारी में लगा श्री शिव बारात आयोजन महासमिति

राँची: श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर राँची की कोर कमेटी की बैठक 12 जनवरी गुरुवार को…
Read More

मोरहाबादी में हुई घटना में शामिल अपराधियों को किसी भी हाल बख्शा नहीं जायेगाः मुख्यमंत्री

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को राज्य में…