Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

धर्म

ईसाई धर्म छोड़ अपनाया सरना धर्म, ईसाई बनने पर सरना धर्म के लोग नही जाते थे घर

लोहरदगा : जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कल्हेपाट डीपाटोली के देवठान उरांव अपने पूरे परिवार के साथ वर्ष 2017 में सरना धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिए थे। जिसके बाद पूरे परिवार के साथ देवठान उरांव के परिवार ने सरना समाज में घर वापसी की, राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के राष्ट्रीय प्रचारक राधा तिर्की और गांव के लोग ग्राम प्रधान द्वारा समझा बुझा कर सरना धर्म में घर वापसी कराई गई।

जिले में सरना धर्म के लोगो का धर्म परिवर्तन जोरो पर है, पिछले दिनों ही रघुटोली के युवक ने सरना धर्म छोड़ ईसाई धर्म अपना लिया, जिसके बाद गांव वालो ने उसका बहिष्कार कर दिया।

वहीं धर्म बदलने को लेकर देवठान उरांव का कहना हैं दुख बीमार के कारण गिरजा जाना शुरू किए और फिर ईसाई बन गए थे लेकिन फिर से अब सरना धर्म में वापस आए हैं और यही रहेंगे।

पूरे मामले पर राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के राष्ट्रीय प्रचारक राधा तिर्की का कहना हैं कि सरना समाज के लोगो को बहला फुसलाकर कर लालच दे कर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। जिसको सफल होने नही दिया जायेगा। हमारे प्रयास के द्वारा घर वापसी कराई जा रही। और लोगो को अपने धर्म में आस्था रखनी चाहिए अपना धर्म ही कर्म है।

वहीं रांची महानगर के अध्यक्ष संजय कुजूर का कहना हैं लोग ज्ञान के कमी के कारण दूसरे धर्म में चले जाते है। जिससे घर परिवार और समाज में गलत प्रभाव पड़ता है, लोग अपने धर्म में रहे अपने भगवान को माने यही आपका उद्धार है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi