रांची : रिम्स में एक सस्पेक्टेड ब्लैक फंगस के मरीज की मौत हो गई है। मृतक का नाम कंचन देवी है और वह जमशेदपुर की रहने वाली महिला थी। कंचन देवी कल रात को रिम्स में भर्ती हुई थी।
कंचन देवी ब्लैक फंगस की सस्पेक्टेड मरीज थी। डॉक्टर के मुताबिक महिला की स्थिति गंभीर थी। आपको बता दें कि अब तक राँची में कुल ब्लैक फंगस से 5 लोगों की मौत हो चुकी है।