क्रिसमस और नए साल को लेकर रांची पुलिस सतर्क, कंट्रोल रूम से की जाएगी निगरानी

रांची : जिला पुलिस क्रिसमस और नए साल को लेकर सतर्क है। कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए रांची पुलिस अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करेगी और गहनता से चेकिंग अभियान चलाएगी। इसके लिए रांची एसएसपी सुरेंद्र झा ने सभी थानेदार और पुलिस जवानों को चौकस रहने का निर्देश दिया है।

अपराधियों पर रहेगी पैनी नजर

एसएसपी सुरेंद्र झा ने कहा कि क्राइम के हॉटस्पॉट इलाके को चिन्हित कर उस इलाके में विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।अवैध शराब माफिया पर भी नजर रखने को कहा। बड़े समारोह, होटल, पिकनिक स्पॉट आदि भीड़ भाड़ वाले स्थल पर सादे लिवास में गश्त लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा। अपराधी त्योहारी सीजन में विघ्न न उत्पन्न करें, इसको लेकर जेल से छूटकर बाहर आने वाले अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

थानेदारों को सड़क दुर्घटना पर लगाम लगाने के लिए चौक चौराहों पर नशापान कर तेज गति से बाइक, कार चलाने वालों की जांच का आदेश दिया है। नियमित रूप से एंटी क्राइम चेकिंग कर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश भी दिया है।

क्रिसमस और नए साल को लेकर सतर्कता के निर्देश

एसएसपी सुरेंद्र झा ने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर नकेल कसने की रणनीति बनाई गई है। शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और उपद्रवियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस तैनात रहेगी। हाल के दिनों में देखा गया है कि नकली शराब बनाकर शराब तस्कर झारखंड के पड़ोसी राज्यों में भेजने का काम कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्रिसमस और नए साल में शराब माफिया सक्रिय हो जाते हैं जिसको लेकर रांची एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी ने नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

कंट्रोल रूम से की जाएगी निगरानी

क्रिसमस और नए साल की तैयारी तैयारियां को हर गतिविधि कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। कंट्रोल रूम में 4 इंस्पेक्टर की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी जो कि शहर के हर गतिविधि पर नजर रखेंगे और अप्रिय घटना को रोकने में मदद करने का काम करेंगे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

झारखंड कल्याण विभाग के पदाधिकारी को खूंटी पुलिस ने मोहराबादी से किया गिरफ्तार

रांची : झारखंड के दुमका जिला के कल्याण विभाग में पदस्थापित श्रवण कुमार को खूंटी पुलिस ने आज…
Read More

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव अविनाश पाण्डेय पहुंचे रांची!!

रांची- झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर राज्य वासियों को बधाई…
Read More

फ्लैट देने के नाम पर 2 लोगों से 26 लाख की ठगी, सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज

रांची : सदर थाना क्षेत्र के गेतलातू स्थित निर्माणाधीन अपार्टमेंट में फ्लैट देने के नाम पर 2 लोगों…