लोहरदगा : झारखंड के लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद की है। साथ ही दो लोगो को भी विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम राजू मुंडा और हरी प्रकाश है। लोहरदगा एसपी प्रियंका मीणा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की जिसमे 50 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार यह विस्फोटक प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पास पहुचाई जाने वाली थी। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनो अपराधियों से पूछताछ कर जेल भेज दिया । फिलहाल पुलिस इसपर बारीकी से जांच कर रही है।दोनो अपराधियों पर धारा 4, 5, 6 विस्फोटक अधिनियम 17 सी एल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
नक्सल विरोधी अभियान को लेकर पुलिस कर रही छापेमारी
लोहरदगा एसपी प्रियंका मीना के निर्देश पर पुलिस पूरी तरह नक्सल गतिविधि को लेकर सतर्क है और हर जगह पर पुलिस अभियान कर रही है। लोहरदगा एसपी प्रियंका मीणा को गुप्त सूचना मिली थी की सदर थाना क्षेत्र में विस्फोटक लेकर नक्सली संगठनों को पहुंचाने का तैयारी में हैं। इसी सूचना के आधार पर एसपी प्रियंका मीणा के निर्देश पर छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार की है। लोहरदगा पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीणा ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में कुछ आपराधिक तत्व के लोग हैं जो नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के लिए कार्य कर रहे है और उन्हें जरूरी सम्मान के साथ विस्फोटक भी पहुंचा रहे है जिसके बाद करवाई की गई। पुलिस वैसे लोगों पर कार्रवाई से निगरानी कर रही है और सख्ती से पेश आएगी।