सुजीत मुंडा बेंगलुरु हुए रवाना, फ्लाइट छूटने पर खेल विभाग ने तत्काल टिकट कराकर भेजा ।

सुजीत मुंडा दिव्यांग क्रिकेट प्लेयर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए आयोजित भारतीय टीम के कैंप में शामिल होने के लिए बेंगलुरु रवाना हो गए। मंगलवार की सुबह ही उनको कैंप में शामिल होने के लिए जाना था। विमान सुबह 8 बजे उड़ान भरकर 10:30 बजे के करीब बेंगलुरु पहुंचती। सुजीत का टिकट किया था। मगर किसी ने उनकी टिकट देखकर बता दिया था कि उनकी फ्लाइट 10:30 बजे की है। वो इसी समय के हिसाब से अपने घर से एयरपोर्ट के लिए निकले। जब वो एयरपोर्ट के अंदर गए तो उन्हें एयरपोर्ट अधिकारियों ने इस बात की सूचना दी कि उनका फ्लाइट छूट गया। इसके बाद इसकी जानकारी मिलने के बाद खेल कूद एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा तत्काल टिकट कराया गया। इसके बाद निदेशालय प्रतिनिधि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार, शंकर पाल, मुकेश कुमार और कुश साहु व अन्य सुजीत मुंडा के आवास पहुंचे। फिर उसे रांची एयरपोर्ट पहुंचा कर टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के कैंप में शामिल होने के लिए बेंगलुरु के लिए रवाना किया गया।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

1001 तिरंगों के साथ मानेगा आज़ादी का अमृत महोत्सव

राँची: 11अगस्त 2022 आज़ादी के अमृत महोत्सव के शुभअवसर पर लालगुटवा, कटहलमोड,सिमलिया वासियों के द्वारा रांची एन.एच.23 मुख्यमार्ग…
Read More

मानवता की रक्षा के लिए झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन ने मोराबादी मैदान में लगाया रक्तदान शिविर

रांची:31जुलाई 2022,दिन रविवार को झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन द्वारा मोराबादी मैदान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें…
Read More

युवा दिवस के अवसर पर रन फॉर राँची और यूथ आइकॉन अवार्ड का आयोजन बापू वाटिका ,मोरबादी में

रांची: राँची ज़िला एथलेटिक्स एसोसिएशन एवम् युवा स्वाभिमान संघ के तत्वावधान में युवा दिवस के अवसर पर रन…
Read More

जमशेदपुर में आबकारी विभाग की मिली बड़ी सफलता,दो लाख रुपये के विदेशी शराब बरामद

जमशेदपुर जिले के पूर्वी सिंहभूम में आबकारी विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी हैl टीम ने…