समाज को भ्रमित करने वालों से सजग रहें : सुदेश महतो

सिल्ली:सिल्ली स्टेडियम के समीप सोमवार को सिल्ली विधानसभा स्तरीय आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच की सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जोगेश्वर महतो ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो उपस्थित थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आगामी 5 अप्रैल को शहीद रघुनाथ महतो शहादत दिवस राज्य स्तर पर मनाया जाएगा इसके व्यापक तैयारी चल रही है। उन्होंने समाज को भ्रमित करने वालों से सजग रहने की अपील की। बहुत जल्द आप सबों के बीच ग्राम प्रभारी का चयन किया जाएगा। जो अपने पंचायत में समस्याओं को जानें उसकी वजहों पर शोध करें और फिर जहां तक संभव हो उसके समाधान की राह खोजें ताकि जनता में विश्वास पैदा हो।


उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान, भूत और भविष्य की बेहतरीन समझ रखने वाले तथा झारखंडी इतिहास एवं राजनीति का लंबा अनुभव समेटे हुए बुद्धिजीवियों को सरकार के कार्यों, नीतियों तथा क्रिया-कलापों पर नजर बनाए रखने की जरूरत है। बुद्धिजीवियों की जिम्मेदारी सामान्य लोगों की जिम्मेदारियों से कहीं बड़ी है। वर्तमान और भविष्य के चिंतन-मंथन तथा समाज को सही दिशा प्रदान करने में उनकी भागीदारी काफी अहम है। श्रवन तीर्थ यात्रा मंच बनाया जाएगा। जिसके माध्यम से 60 वर्ष से अधिक उम्र के सदस्यों को उनके परिवार के साथ तीर्थ के लिए विभिन्न स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। साल में 5000 सदस्यों को इस तीर्थ यात्रा में शामिल किया जाएगा। इसके लिए कमेटी गठन कर सदस्यों का रजिस्ट्रेशन एवं स्वास्थ्य जांच की जाएगी। आजसू पार्टी ” खेलेगा सिल्ली, पढ़ेगा सिल्ली” स्वास्थ एवं जल संचय पर काम कर रही है।

सभा को प्रो श्रीकांत महतो,लंबोदर महतो, गयाराम महतो, लोहरा महतो, रामवृक्ष महतो, धीरेंद्र नाथ महतो , अर्जुन महतो, भोजोहरी महतो, दुर्लभ महतो आदि ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन भागवत सोनार एवं धन्यवाद ज्ञापन मंच के प्रखंड अध्यक्ष विजय चंद्र महतो ने की। मौके पर सिल्ली बिधान सभा आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच के सभी पंचायतों के अध्यक्ष, सचिव उपस्थित थे ।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

त्योहारों एवं जुलूस या जलसे में भड़काऊ या अश्लील गानों का इस्तेमाल करने से बचे। अफवाहों से दूर रहे।

मुरी: मुरी ओपी थाना के प्रांगण में रविवार के दिन संध्या 4 बजे से आगामी ईद, सरहुल और…
Read More

आजसू अध्यक्ष ने किया धान क्रय केंद्र का उद्घाटन, कहा बिचौलियों से रहें सावधान

रांची : अध्यक्ष सह विधायक सुदेश कुमार महतो ने आज सिल्ली लैंप्स कार्यालय में विधिवत तरीके से फीता…
Read More

बी.टेक 7th सेमेस्टर की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर एन.एस.यू.आई ने टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति का किया घेराव एवम ज्ञापन सौंपा।

परीक्षा नियंत्रक ने 19 और 21 कि परीक्षा को स्थगित किया। रांची: कांग्रेस छात्र संगठन एन.एस.यू.आई के प्रदेश…
Read More

विधायक ने किया वारदात का निरीक्षण तथा दुकान के मालिक से मुलाक़ात कर घटना की ली जानकारी ।

कल दोपहर मांडर प्रखंड स्थित शंकर एवं संस जेवलर्स दुकान हुई डकैती की वारदात के बारे में सोशल…