24 पहर हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापन श्रोताओं की जुटी भीड़

पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के बगदहा गांव में गुरुवार संध्या से प्रखंड के बगदहा पंचायत के बगदहा गांव में 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन शुरू हुआ जो सोमवार तक चला। इस दौरान राधा- कृष्ण की मूर्ति को हरि मंडप में स्थापित किया गया।

मूर्ति स्थापना के बाद पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ । हरिनाम संकीर्तन के लिए बीरभूम जिले के प्रसिद्ध कीर्तन मंडलि रुद्र नील राय को सुनने के लिए दूर दूर से श्रद्धालुओं की भीड़ पहुची । कीर्तन मंडली द्वारा अलग अलग पाला से श्रधालुओ तक अपने कीर्तन के क्रम में बताया । इसके अलावे गोकुल में राधा-कृष्ण की लीलाओं का भी बखान किया जिसे सुनने के लिए बगदहा सहित अन्य आसपास के कई गांवों के लोगो का जुटान देखने को मिला ।

कीर्तन के क्रम में भक्तों के बीच हर दिन संध्या के समय प्रसाद वितरण व सेवा करवाया गया एवं सोमवार को समापन के पश्चात खिचड़ी प्रसाद सेवा करवाया गया। बगदहा मुखिया गोलक बिहारी यादव ने श्रधालुओ को अपने हाथो से सेवा करवाए साथ ही बगदहा के श्रधालुओ से कहा कि यह हमारे गांव के लिए काफी हर्स का विषय है जो हर साल के तरह यह साल भी 24 प्रहर हरीनाम संकीर्तन करवाने का सौभाग्य मिला। साथ ही सभी कमिटी के सदस्यों को भी धन्यवाद दिया सभी ने बड़ चड़कर कीर्तन में सहयोग दिए।

इस अवसर पर बगदहा कीर्तन कमेटी के सदस्य गनपत प्रसाद यादव, जगत बंधु मंडल, उज्ज्वल मंडल, अनुरोध मंडल, मणिलाल मंडल, उत्पल मंडल, विक्रम मंडल, मनु मंडल, तपन, दुलाल ,जयदेव, दिनेश, उत्तम, राकेश, जितेंद्र, सपन, प्रदुमन समेत ग्राम वाशी आदि कई भक्त उपस्थित रहे ।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में मुखिया संघ का धरना प्रदर्शन।

सिल्ली: सिल्ली मुखिया संघ द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को अबुआ आवास में त्रुटि के संबंध में एक ज्ञापन…
Read More

छात्रों ने की 7वीं से लेकर 10वीं JPSC परीक्षा को रद्द करने की मांग, मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध

रांची : सातवीं से दसवीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में लगातार रोल नंबर वाले अभ्यर्थियों के सफल होने…
Read More

अनिल गुप्ता बने पुनः लायंस क्लब के अध्यक्ष। संगठन का हुआ विस्तार।

रांची//29/10/2023 : छठ महापर्व को लेकर न्यू लायंस क्लब संस्थापक अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में अहम…