शब्दाक्षर की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न

जहानाबाद: शब्दाक्षर की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन झड़ी साव लेन स्थित सावित्री सदन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सावित्री सुमन ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शब्दाक्षर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ” पद्मनाभ”ने अपनी उपस्थिति दर्ज की ।

जिला उपाध्यक्ष महेश मधुकर ने माल्यार्पण और अंग वस्त्र से मुख्य अतिथि स्वागत किया । दीप प्रज्वलन के पश्चात जिलाध्यक्ष सावित्री सुमन ने “जिले में शब्दाक्षर के बढ़ते कदम”पर विस्तृत चर्चा की। इसके बाद कवि सम्मेलन प्रारंभ हुआ । जिसमें गीत, गजल और कविताओं की प्रस्तुति पर उपस्थित लोग वाह!वह!करते हुए तली बजाते रहें।

अपनी काव्य रचना प्रस्तुत करने वालों में कुमारी अंजली, अरविंद कुमार अजांस , सुधीर कुमार सिंह, कुमारी मानसी, सुधाकर राजेंद्र, नंदन मिश्र, सुप्रिया कुमारी, रवि शंकर शर्मा, अशोक प्रियदर्शी, कुमार आर्यन,पंकज कुमार अमन मुख्य थे। मनोज कुमार मिश्र, सावित्री सुमन और महेश मधुकर ने भी अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की ।


कार्यक्रम की सफलता पर शब्दाक्षर के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता सह प्रसारण प्रभारी डा0 रश्मि प्रियदर्शनी ने जिला समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी है। कार्यक्रम का संचालन महेश कुमार मधुकर और धन्यवाद ज्ञापन रवि शंकर शर्मा ने किया।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर उपायुक्त ने जारी किया दिशा निर्देश, कहा विसर्जन के दौरान करें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन

रांची : दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रांची…
Read More

जे सी आई औऱ दिव्यम ड्रीम फाउंडेशन संस्था द्वारा बालिका मध्य विद्यालय, बजरा रांची में किया गया “विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस” का आयोजन।

आज जे सी आई औऱ दिव्यम ड्रीम फाउंडेशन संस्था द्वारा “विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस” का आयोजन बालिका…
Read More

बिरहोर-हिंदी-अंग्रेजी शब्दकोश राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुकूल मातृभाषा को करेगी प्रोत्साहित : पद्मश्री बुलु इमाम

हजारीबाग : संस्कृति संग्रहालय एवं आर्ट गैलरी, हजारीबाग में पद्मश्री बुलु इमाम के द्वारा बिरहोर-हिंदी-अंग्रेजी शब्दकोश का विमोचन…
Read More

अधिवक्ता राजीव कुमार की गिरफ्तारी पर पत्नी ने झारखंड सरकार पर साज़िश का लगाया आरोप

रांची:झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार के बारे में इन दिनों अखबारों तथा अन्य मीडिया में प्रसारित…
Read More

पीएम मोदी के 72वां जन्मदिन  के अवसर पर वृद्धाश्रम में किया गया राशन वित्तरण.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार अपना 72वां जन्मदिन मनाया हैं.  इस मौके पर तमाम नेताओं ने पीएम मोदी…
Read More

मुख्यमंत्री के प्रयास से श्रीलंका में फंसे झारखंड के 19 श्रमिकों की हुई वापसी,तीन महीने का बकाया वेतन का हुआ भुगतान

हवाई जहाज के माध्यम से सभी श्रमिक पहुँचे रांची रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा-निर्देश के पश्चात…