रांची: अरगोड़ा-कटहल मोड़ स्थित सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल, न्यू अशोक नगर के प्रांगण में ग्रीन डे सह सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।

इस मौके पर प्री-प्राइमरी सेक्शन के नन्हें मुन्हे बच्चों ने पेड़-पौधे तथा हरे रंग के फल और सब्जियों से जुड़े विभिन्न भेष भूषा धारण कर विद्यालय में उपस्थित होकर वृक्षारोपण का कार्य किया। इन बच्चों ने इससे जुड़े सुंदर नृत्य एवं बाल कविता प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों ने सावन के महत्व और इसकी विशेषता को बताते हुए नाटक प्रस्तुत किया तथा कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से सावन एवम वन महोत्सव की महता को बताने की कोशिश की।

इस मौके पर विद्यालय के बच्चों एवम शिक्षकों ने सामूहिक रूप से तरह तरह के पेड़-पौधे लगा कर विद्यालय प्रांगण को सुसज्जित किया और वातावरण को हरा-भरा रखने का सामूहिक रूप से संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुषमा सिन्हा ने विद्यार्थियों को वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए कहा कि- वृक्ष ही जीवन है। यह हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है। इसके वगैर हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से एक पल भी जीवित नहीं सकते, इसलिए हमें हर हाल में अपने घर तथा आस पड़ोस में वृक्षारोपण का कार्य करना चाहिए ताकि धरती हरी भरी बना रहे।

इस अवसर पर शिक्षकों ने भी हरे रंग के पोशाक में उपस्थित होकर ग्रीन डे एवम सावन महोत्सव की महता को समझाया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के उप प्राचार्य अक्षय कुमार सिन्हा, विद्यालय के वरिष्ट शिक्षक निर्मल चौधरी, संदीप पाण्डेय, रेणु मिश्रा, धीरज कुमार, पुरुषोत्तम पांडेय, नाफिस फातमा, अजविया फातमा, तब्बसूम खातून, अर्शी बानो, स्निग्धा नाग, मनोरमा कुमारी, सदफ रहमान, प्रतिमा नाग, सरिता कुमारी आदि की प्रमुख भूमिका रही।