सशस्त्र सीमा बल ने खेल गांव में किया अंतर सीमांत बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

रांची: 19 सितंबर, 2022: 26 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अंतर सीमांत बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ 19 सितम्बर, सोमवार को रांची के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में विशेष प्रचालन एसएसबी गया के उपनिरीक्षक सीरिंग दोरजे की अध्यक्षता में किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि दिनेश कुमार राठौर जेएसएसपीएस, मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, खेलगांव एवं रेखा पांडे जीएसईसीएल उपस्थित थे।

समारोह का आरंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के उपरांत बैडमिंटन प्रतियोगिता में शामिल सीमांत मुख्यालय की टीमों द्वारा मार्च पास्ट किया गया एवं चयन की पाइप बैंड टीम ने वीर गोरखा धुन बजाकर वातावरण को संगीतमय कर दिया।

सोमवार से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में एसएसबी के छह सीमांत ; गुवाहाटी, तेजपुर, सिलीगुड़ी, पटना, लखनऊ और रानीखेत बल मुख्यालय, नई दिल्ली एसएसबी अकादमी और स्पेशल अप्स श्रीनगर समेत कुल 9 टीमें भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता का समापन 22 सितंबर 2022 को किया जाएगा।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

13 फरवरी से दो दिवसीय यात्रा पर चतरा जाएंगे सीएम हेमंत सोरेन।

चतरा: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में आयोजित सीएम के जोहार यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों का श्रम मंत्री सत्यानंद…
Read More

गरीबों को मिल रहा सम्मान, जरूरतमंद हो रहे खुशहालसोना-सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना के तहत 41,42,745 धोती/लूंगी, साड़ी वितरित

रांची: सरकार गरीबों को अतिरिक्त राशन कार्ड उपलब्ध कराने के साथ अनुदानित दर पर सोना सोबरन धोती साड़ी…
Read More

राजकीय मध्य विद्यालय में पैरंट टीचर मीटिंग, बच्चों का रिजल्ट अच्छा आने के लिए किया गया प्रोत्साहित !!  

रांची- राजधानी रांटी के वार्ड 39 के पार्षद वेद प्रकाश सिंह द्वारा राजकीय मध्य विद्यालय ओल्ड एसटी एचईसी…
Read More

रविन्द्र करमाली बने आजसू पार्टी सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष

सिल्ली: आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने रविंद्र करमाली को आजसू पार्टी सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया…