पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन झारखंड ने रविवार को तिरिल तालाब,कोकर, रांची के प्रांगण में पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन का बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपसचिव महादेव प्रसाद ने किया तथा बैठक का संचालन प्रदेश सचिव मिथिलेश पांडेय ने किया। बैठक मुख्यत: ऑनरी कैप्टन दिलीप कुमार सिंह रिटायर्ड व ऑनरी कैप्टन शंभू पांडेय रिटायर्ड के नेतृत्व में किया गया। इस बैठक में पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन के उद्देश्यों तथा अभी तक किए गए कार्यों के बारे में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा के द्वारा विस्तार में चर्चा किया गया।साथ ही रांची जिला इकाई कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया । जिसमें पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन रांची जिला इकाई के कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर सर्व सम्मति से कार्यकारी के तौर पर पूर्व सैनिकों को मनोनीत किया गया। जिसमे राँची जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय मुंडा, सचिव मुकेश कुमार, उपसचिव सतीश कुमार सिंह व मीडिया प्रभारी राजीव कुमार सिंह का चयन किया गया। साथ ही रांची जिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में ऑनरी कैप्टन दिलीप कुमार सिंह रिटायर्ड तथा ऑनरी कैप्टन शंभू पांडेय रिटायर्ड को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में काफी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। हजारीबाग,चतरा व रामगढ़ जिला से भी संगठन के लोग बैठक में पहुंचे।आज के इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा, उपाध्यक्ष कुलेश्वर प्रसाद मेहता ,सचिव मिथिलेश पांडेय,उपसचिव महादेव प्रसाद, कोषाध्यक्ष उपकार सिंह, संगठन महामंत्री चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा, मीडिया प्रभारी मनोरंजन कुमार, तथा हजारीबाग जिला के जिला अध्यक्ष शंकर सिंह, उपसचिव सुरेश दांगी, दिलीप कुमार सिंह,सदस्य सफीक अंसारी, अशोक दांगी, मनोज पाठक , किशोरी किशुन, घनश्याम गोप, वासुदेव साहू , रविंदर कुमार, मुकेश कुमार, हरे राम पांडे, सतीश कुमार सिंह,तालेश्वर कुशवाहा ,प्रवीण कुमार सिंह, मृत्युंजय प्रसाद ,किशोर कुमार, अशोक कुमार सिंह ,मनोहर कुमार ,मनोज सिंह ,रिजा मुंडा, राजीव कुमार सिंह ,संजय मुंडा, टुनटुन उराव व दर्जनों पूर्व सैनिकों शामिल हुए। बैठक की समाप्ति भारत माता की जय वंदे, मातरम, पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन जिंदाबाद के उद्घोष के साथ की गई।