
रांची :- अक्सर अपने पति पत्नी के झगड़ों में बच्चों को भूगदते जरूर देखा होगा ऐसा ही एक ताजा मामला राजधानी रांची का सामने आया है। मामला है जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र का जहां पति-पत्नी के झगड़े में एक बच्चे की मौत हो गई ।जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक पिता ने पत्नी के बीच हुई विवाद के बाद बच्ची को हटिया (धुर्वा) डैम में फेंक दिया। तीन दिन पहले थाना में बच्ची की चोरी होने का मामला दर्ज कराया था, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने छानबीन करना शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार को बच्चे का शव डैम से बरामद किया। फिलहाल आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।