Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अन्य खबर देश धर्म प्रशासन विकास

रांची से महारास्ट्र के शिरडी साईं मंदिर पैदल पालकी लेकर निकले भक्त मनीष अग्रवाल, 6 नवम्बर को यात्रा हुई प्रारम्भ


रातू रोड श्री साईं मंदिर में उत्सव, अभिषेक ,शोभायात्रा सहित भंडारा व् भजन संकीर्तन का हुआ कार्यक्रम ।

रातु रोड श्री साईं मंदिर से दोपहर 3:00 बजे पालकी पदयात्रा को झंडी दिखाकर संजय सेठ ने किया रवाना

झारखंड से पहली बार शिरडी श्री साईं के परम भक्त एवं ॐ श्री साई सेवा मंडल, रांची के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल अपने चार अन्य मित्रों के संग आज 6 नवंबर को रांची से श्री बाबा की पालकी लेकर महाराष्ट्र के शिरडी श्री साईं मंदिर के लिए रवाना हुए।
यह यात्रा झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, और महाराष्ट्र के 4 राज्यों से होकर कुल यात्रा 1850 किलोमीटर की होगी


रातू रोड के श्री साईं मंदिर में प्रातः 6:00 बजे साईं बाबा का अभिषेक हुआ सुबह 7:15 बजे श्रृंगार, आरती, प्रातः 9:00 बजे पालकी के संग सैकड़ो भक्त शोभायात्रा में शामिल हुए ।शोभायात्रा रातू रोड साईं मंदिर से , पहाड़ी मंदिर, गाड़ी खाना, बकरी बाजार, जेजे रोड, पुस्तक पथ होते हुए गांधी चौक से महावीर चौक श्री शिव साईं मंदिर होते हुए रातु रोड पहुँची ।


दोपहर 12:00 बजे मध्यान आरती हुई दोपहर 12:30 बजे भंडारा का भोग बाबा को लगाया गया।सैकड़ो लोगो ने भंडारे का प्रसाद लिया।भजन संध्या दोपहर 3:00 बजे प्रारम्भ हुई।साई बाबा की पालकी को हरी झंडी देकर संजय सेठ ने रातु रोड साई मंदिर से रवाना किया।


आज प्रथम दिन 100 साई भक्त यहाँ से रातु के लिए प्रस्थान किये प्रथम रात्रि विश्राम 12 किलोमीटर श्री साईं मंदिर रातु में होगा ।रातू से पुनः 7 तारीख को सुबह पदयात्रा प्रारंभ होगी प्रतिदिन 30 से 40 किलोमीटर की यात्रा को लेकर कुल 50 दिनों में यह पैदल यात्रा बाबा शिरडी साईं मंदिर पहुंचेगी ।


यात्रा में जिस पालकी को लेकर मनीष अग्रवाल जाएंगे वह श्रृंगार युक्त पालकी का वजन लगभग 15 kg का है। पालकी में श्री साईं बाबा की अलौकिक तस्वीर के संग बाबा के चरण पादुका का दर्शन भी यात्रा के क्रम में श्रद्धालु और भक्त जन कर सकेंगे । बाबा के भक्त मनीष अग्रवाल बताते हैं की रांची से रातू होते हुए यह यात्रा 6 नवंबर को प्रारंभ होगी।

ॐ श्री साई सेवा मंडल के 100 से भी ज्यादा सदस्य इस यात्रा को सफल बनाने में लगे हैं । प्रत्येक 30 से 40 किलोमीटर पर यात्रा के ठहराव का प्रतिदिन रुकने का इंतजाम भक्तों के आवास ,धर्मशाला व पवित्र जगहों पर होगा ।प्रतिदिन बाबा को भोग, आरती, संकीर्तन के बाद पुनः प्रातः यात्रा प्रारंभ होगी जो सायंकाल में आरती के साथ विश्राम करेगी । यात्रा में शामिल सभी लोग शुद्ध शाकाहारी भोजन बनाकर करेंगे इस यात्रा में साईं रथ भी चलेगा जिसमें खाने की सामग्री एवं रात्रि विश्राम की सामग्री रहेगी।रथ को सजाया गया है।


मनीष अग्रवाल के अनुसार इस यात्रा में बैजनाथ अग्रवाल ,जय किशन अग्रवाल, रोशन अग्रवाल राहुल कुमार भी उनके साथ बाबा की पालकी कंधे पर उठाकर पैदल यात्रा में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिदिन चलेगे।
इस अवसर पर शोभायात्रा में मनोज कुमार राम कुमार सिंह ,विकास कुमार, नीरज मुंजाल, आलोक अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, कार्तिक ,मुन्ना, सोनू, राहुल कुमार ,दुर्गेश अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi