
लम्बे वक़्त के इंतज़ार के बाद फैंस के खुशखबरी, बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट कपूर ने दिया बेटी को जन्म. मम्मी -पापा बने आलिया और रणबीर अब बॉलीवुड के पैरेंट क्लब में शामिल हो गए है. बॉलीवुड का हर एक सदस्य आलिया और रणबीर को बधाई दे रहे है.
आलिया भट्ट की डिलीवरी एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में हुई है, आलिया और रणबीर के बेबी के जन्म के बाद कपूर खानदान और भट्ट फैमिली में जश्न का माहौल है. हर कोई हर कोई खुशी से झूम रहा है. आखिर नन्हे मेहमान का दोनों परिवारों को बेसब्री से इंतजार था. आलिया और रणबीर ने इसी साल अप्रैल के महीने में शादी रचाकर हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थामा था. शादी के कुछ समय बाद ही कपल ने गुड न्यूज देकर हर किसी को हैरान कर दिया था. आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर फैंस शॉक्ड होने के साथ काफी खुश भी हुए. तब से लेकर अभी तक हर किसी को आलिया और रणबीर के बेबी के जन्म का इंतजार था और अब वो खूबसूरत पल आ गया. आलिया ने अपने बेबी को जन्म दे दिया है. आलिया भट्ट के मां बनने की खबर जब से सामने आई है फैंस से लेकर सेलेब्स तक कपूर खानदान की नन्ही परी की पहली झलक देखने को बेताब हैं. लोग आलिया और रणबीर कीकी क्यूट लिटिल गर्ल को देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. सभी के दिल में खुशी और बेबी को देखने की एक्साइटमेंट है.