आरएसएस ने खूंटी में 2 दिन मनाया मकर सक्रांति, किया गया सूर्य नमस्कार

खूंटी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खूंटी जिला के स्वयं सेवकों ने 14 एवं 15 जनवरी शुक्रवार तथा शनिवार को खूंटी जिला के दो नगर व सात खंड में सामाजिक समरसता का पर्व मकर संक्रांति उत्सव मनाया। स्वयंसेवकों ने अपनी अपनी शाखाओं में एकत्रित होकर उत्सव को मनाया। जिसमें सूर्य नमस्कार किया गया और विभिन्न शाखाओं में उत्सव मनाया गया खूंटी की तीन शाखाओं में 28 स्वंयसेवक उपस्थित रहे जबकि कर्रा, तोरपा, रनिया, अड़की, तमाड़, बुंडू, में क्रमशः 38, 26, 31,35, 4 एवं 16 स्वयंसेवक उत्सव में शामिल हुए।

जिला कार्यवाह शशि कुमार पांडेय ने बताया की संघ की परंपराओं में कुल छह उत्सव मनाने का प्रावधान है । इनमें मकर संक्रांति उत्सव भी है। यह सामाजिक समरसता का भाव भी जागृत करता है, साथ ही बताया कि खगोलशास्त्र के अनुसार सूर्य 21 अथवा 22 दिसंबर से ही उतरायण होने लगते हैं लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को सूर्य भगवान धनु से मकर राशि (मकर संक्रांति) से उतरायण में प्रवेश करते हैं। उसी दिन मकर संक्रान्ति का त्योहार मनाया जाता है,खूंटी जिले के पूर्व भाग बुंडू अड़की, तमाड़ सोनाहातु ,राहे खण्डों में मकरसंक्रांति सर्वाधिक प्रमुख त्योहार है। संघ की शाखाओं में खेलकूद, प्रार्थना, देशभक्ति गीत, अमृत वचन, सुभाषित आदि के बाद स्वयंसेवक लोगों ने तिल, गुड़, दही, मिठाई आदि का आनन्द लिया।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

स्वामी सहजानंद सरस्वती पुस्तकालय, सभागार में अखिल भारतीय सारस्वत परिषद द्वारा सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न

जहानाबाद : बिहार अखिल भारतीय सारस्वतपरिषद द्वारा शिक्षा, चिकित्सा, साहित्य, समाज सेवा, संगीत, पर्यावरण एवं जल संरक्षण क्षेत्र…
Read More

पीएम मोदी के 72वां जन्मदिन  के अवसर पर वृद्धाश्रम में किया गया राशन वित्तरण.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार अपना 72वां जन्मदिन मनाया हैं.  इस मौके पर तमाम नेताओं ने पीएम मोदी…
Read More

खेल के माध्यम से बच्चों के अंदर न सिर्फ शारीरिक, बल्कि उनके जीवन में सहयोग और अनुशासन की भावना का भी विकास होता है।

रांची: अरगोड़ा कटहल मोड़ रोड स्थित ”सेंट माइकल पब्लिक स्कूल”, न्यू अशोक नगर के बच्चों के बीच अरगोड़ा…
Read More

हुल क्रांतिकारियों का बलिदान नही भूलेगा हिंदुस्तान,1855 में संथाल परगना से जगी थी आजादी की अलख…

रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर द्वारा संथाल विद्रोह हुल दिवस के अवसर पर राँची स्थित सिद्धू…