बड़े मामलों में फरार चल रहे दो नक्सली और एक सहयोगी गिरफ्तार

खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले में प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई के लोग इलाके में नक्सली संगठन को मजबूत करने के लिए लोगों को अपने संगठन में जुड़ने का अपील कर रहे हैं। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने मामले की जांच करने का आदेश दिया। मामले की जांच करते हुए रनिया थाने की पुलिस ने कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार सभी लोग रनिया थाना के रंगरोटी गांव में किसी बड़े नक्सली वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। हालांकि रनिया थाना की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम विश्राम कोंकणी उर्फ मोटा उर्फ सुकरा है और दूसरे आरोपी का नाम कुलीन कोंगाडी है। इस मामले में गिरफ्तार एक आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने इन लोगों के पास से दो जिंदा गोली, पीएलएफआई का पर्चा, चंदा रसीद, मोबाइल और एक बाइक बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि विश्राम कोंगाडी उर्फ मोटा उर्फ सुकरा पिछले 7 बड़े मामलों का आरोपी है जो फरार चल रहा था। वहीं कुलेन कोनगाडी पिछले पांच बड़े मामलों का मुख्य आरोपी है और फरार चल रहा था। पुलिस इन लोगों के खिलाफ जांच कर कार्यवाई कर रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

आंगनबाड़ी केंद्र की दोनों बच्चियों की मौत, रिम्स में चल रहा था इलाज !!

पलामू – जिले के तरहसी प्रखंड की सेलारी पंचायत क्षेत्र के छेचानी मध्य विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजना…
Read More

सिल्ली प्रखंड में हो रहे अवैध उत्खनन को लेकर कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष ने सचिव से की शिकायत

रांची : अवैध खनन को लेकर रांची जिला के ग्रामीण कांग्रेस कमेटी सतर्क है और अवैध खनन के…
Read More

नहीं रही दुमका की बेटी अंकिता, एक तरफा प्यार में शाहरुख ने पेट्रोल छिड़कर जला दिया था जिंदा

Ranchi:दुमका जिले के नगर थाना क्षेत्र की जरूवाडीह निवासी अंकिता कुमारी का रांची में मौत हो गई। अंकिता…
Read More

बार एसोसिएशन 19.38 लाख गबन मामला, अधिवक्ताओं ने जताई आशंका, निवर्तमान कमेटी दस्तावेज से कर सकता है छेड़छाड़

रांची : रांची जिला बार एसोसिएशन से 19.38 लाख रुपया गबन मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अधिवक्ता…