सांसद एवं विधायक ने संयुक्त रूप से किया सड़कों का शिलान्यास

सिल्ली/मुरी:- झारखंड सरकार ग्रामीण कार्य विभाग के तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज 3 के अन्तर्गत सिल्ली प्रखंड के तीन पंचायत बड़ा चांगडू लोवादाग एवं बांसारूली पंचायत में पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास रांची लोक सभा सांसद एवं सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने संयुक्त रुप से किया।

टुटकी चातमबाड़ी से धरमपुर तक 8 किलोमीटर, चोरडेरा (रामडेरा) से सिंगपुर 7.95 किलोमीटर, छोटा चांगडु़ से वनटोला 16 किलोमीटर का शिलान्यास शुक्रवार को किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि केंद्र सरकार विकास को लेकर काफी गंभीर है और कई सारी योजनाओं को चला रही है जिसका लाभ हमें मिल रहा है। महिलाओं के उत्थान के लिए भी केंद्र सरकार बहुत सारी योजनाओं पर काम कर रही है।

सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि इस सड़क के बन जाने लोगों को काफी सहुलियत मिलेगी। हमारा प्रयास रहेगा की सिल्ली विधानसभा के सुदूर वर्ती क्षेत्र में भी सड़क का निर्माण हो ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सके।

इस मौके जिला परिषद उपाध्यक्ष बीना देवी,प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बडाईक, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, भाजपा के ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विनय महतो , गूंज परिवार के संरक्षक जयपाल सिंह, अध्यक्ष सुनील सिंह, उप प्रमुख आरती देवी, टुटकी पंचायत मुखिया शर्मिला कुमारी, लोवादाग पंचायत के मुखिया लालसिंह मुंडा, बांसारूली पंचायत के मुखिया लालू राम उरांव, पूर्व मुखिया धनेश्वर वेदिया, बिनोद साहु, उपमुखिया सुकरी देवी समेत काफी संख्या मे ग्रामीण मौजूद थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

कांग्रेस के दावत -ए- इफ्तार कार्यक्रम में शरीक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Ranchi : मिलन पैलेस, क्लब रोड, रांची में आयोजित दावत ए इफ्तार पार्टी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत…
Read More

500 फिट पीसीसी पथ का विधायक द्वारा किया गया शिलान्यास

सिल्ली : सिल्ली प्रखंड अंतर्गत सिल्ली पंचायत के पुनदाग में जिला योजना अनाबृधद निधि अंतर्गत पुरानी रेलवे लाइन…