हजारीबाग : राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा हजारीबाग के तत्वाधान में मेहता भवन में आयोजित सम्मान समारोह में उन लोगों सम्मानित किया गया,जिन्होंने 30 सितंबर को हजारीबाग में आयोजित हिस्सेदारी सम्मेलन को सफल करने में अहम भूमिका निभाया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने सम्मानित होने वाले लोगों के योगदान को दिल खोलकर सराहा और आगे भी इसी उत्साह से काम करते रहने का आह्वान किया। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में जाति जनगणना की रिर्पोट प्रकाश में आने बाद संख्या अनुपात में भागीदारी का मुद्दा देशव्यापी छा गया है। मोर्चा लंबे समय से यह मांग उठाते रहा है ,जिसे आज सभी दलों के लोग उठा रहे है। ऐसे में आज जबकि जितनी आबादी,उतना हक की बात उठनी शुरू हो गई है।
हम मांग करते है कि ओबीसी समुदाय को उसके जनसंख्या अनुपात में समस्त आर्थिक गतिविधियों यथा सेना के उच्च पदों, सड़क,भवन निर्माण के ठेकों, सप्लाई,डीलरशिप ,माईनिंग ,उत्पाद विभाग, आउट सोर्सिंग जॉब, परिवहन,पार्किंग, मीडिया यूनिवर्सिटी, लोकसभा, विधानसभा, विधान परिषद इत्यादि में हिस्सा मिले तभी ओबीसी को मुक्कमल सामाजिक न्याय मिल पाएगा एवं इनके मानव संसाधन का देशहित में समुचित इस्तेमाल हो पाएगा। ऐसा करने से ही आर्थिक और सामाजिक विषमता का खात्मा तथा देश मजबूत हो पाएगा।
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूबेदार सम सिंह कुशवाहा, प्रदेश सचिव अजय मेहता, प्रेमनाथ साहू भी उपस्थित रहे। समारोह में जीवलाल प्रजापति कृष्ण कुमार, अशोक कुमार कुशवाहा, कविता कुमारी ,विकास कुमार ,बसंत नारायण मेहता, नागेश्वर प्रसाद मेहता ,दिनेश मेहता सम्मानित को अंग वस्त्र और माला से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जितेश्वर प्रसाद मेहता , जबकि धन्यवाद ज्ञापन बसंत नारायण मेहता ने किया।