दुर्गा पूजा को लेकर सिल्ली शांति समिति की बैठक सम्पन्न

सिल्ली: दुर्गा पूजा के आयोजन को‌ लेकर शांति समिति की एक बैठक सिल्ली थाना प्रांगण में शुक्रवार को आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता बीडीओ रेणु बाला ने की एवं संचालन फारूक ने किया।


इस बैठक में सिल्ली मूरी शांति समिति के सदस्य पूजा पंडाल कमेटी के सदस्य सभी ने पूजा को शांति पूर्ण एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए जाने के लिए सुझाव दिए।
पूजा के दौरान, यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किए जाने, तेज बाइकर्स को नियंत्रित करने, शराब बंदी किए जाने का अनुरोध किया। साथ ही पूजा समितियों को पूजा आयोजन के दौरान निर्देशों का बेहतर अनुपालन एवं बेहतर आयोजन के लिए पुरस्कृत किए जाने का भी प्रस्ताव दिया गया।

बीडीओ रेणु बाला ने कहा कि पंडालों की व्यवस्था श्रद्धालुओं के सुविधा के हिसाब से हो। पंडालों में अग्निशमन की व्यवस्था हो। प्रत्येक पंडाल में वॉलिंटियर मेंबर हो।

इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने कहा पूजा पंडाल में लगने वाले लाइटिंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए ,उन्होंने कहा कि पंडाल के वरीय सदस्य अपने-अपने पंडाल पर विशेष निगरानी रखें ताकि किसी भी तरह की कोई अनहोनी ना हो । उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को अनावश्यक बाइक न दें।


उन्होंने थाना प्रभारियों को इलाके में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया। पंडालों में सीसीटीवी लगाने की सलाह दी।


इस मौके पर थाना प्रभारी आकाश दीप, मुरी ओपी प्रभारी विपुल ओझा, प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, आरपीएफ के पवन कुमार, जयपाल सिंह, जीआरपी प्रभारी जमादार सिंह मुंडा, राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंहदेव, शांति समिति के मेंबर एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

रांची नगर निगम द्वारा अवैध वसूली मामले को लेकर 13 फरवरी 2023 को रांची जिला के ऑटो बंदी स्थगित

रांची: झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने प्रेस बयान जारी कर बताया…
Read More

रामनवमी की पूर्व संध्या पर 16 अप्रैल को किया जाएगा हनुमान चालीसा का सामुहिक पाठ।

रांची: कृष्णा पैलेस बैंक्वेट हॉल, लालपुर.रांची में हिंदू महापरिवार की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक…
Read More

डॉ० उमेश कुमार बने अभाविप इकाई के महानगर अध्यक्ष एवम रोहित शेखर बने महानगर मंत्री

रांची:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् राँची महानगर द्वारा अभाविप के 74वे स्थापना दिवस पर राँची विश्वविद्यालय अंतर्गत लिगल स्टडी…