पुलवामा में शहीद हुए जवान को किया गया याद

खूंटी : झारखंड के खूंटी जिला अंतर्गत कर्रा प्रखण्ड में साल 2019 के पुलवामा में हुए शहीद जवान को याद किया गया। आज ही के दिन पुलवामा में देश के कई जवान शहीद हो गए थे। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर हमलावर ने विस्फोटक भरी कार से सीआरपीएफ काफिले की बस को टक्कर मार दी थी।

धमाका इतना भयंकर था कि बस के परखच्चे उड़ गए थे। इसके बाद घात लगाए आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की थी जिसमें हमारे पड़ोसी जिले के शहीद विजय सोरेन भी अमर हुए थे। आज प्रखंड चौक स्थित भारत माता चौक में वर्ष 2019 में शहीद हुए समस्त वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दिया गया। जिसमें मुख्य रुप से ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजीव महतो, भाजयुमो जिला मंत्री विकास मिश्रा, महामंत्री दिलीप सिन्हा, कर्रा पंचायत मुखिया अजय टोप्पो, समाजसेवी देव महादेव, रवि महतो, एवं ग्राम के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित हुए थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

इस वर्ष 2023 में कब है जीवित्पुत्रिका (जीतिया) व्रत, क्या कहते हैं पंचाग और क्या कहते हैं हमारे गरुड़ महाराज?

जीवित्पुत्रिका (जीतिया) व्रत को लेकर हमेशा से ही भ्रांतियां रही हैं। यही भ्रांतियां इस व्रत को दो दिनों…
Read More

नहीं रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, हार्ट अटैक के बाद एम्स में थे भर्ती

देश के सबसे मशहूर और पॉपुलर कॉमेडियन राजू श्रीवास्‍तव का निधन हो गया है। दिल्‍ली के एम्‍स अस्‍पताल…
Read More

एक ही घर की 5 बेटियां झारखंड के लिए खेल रही है क्रिकेट फिल्म दंगल से मिलती जुलती है इनकी कहानी

धनबाद: झारखंड के धनबाद शहर से करीब 35 किमी दूर बलियापुर के एक ही घर की 5 बेटियां…
Read More

गिरिडीह में माओवादी संगठन ने किया पोस्टर बाजी, इलाके में दहशत !!

रांची-  गिरिडीह जिले के डुमरी थाना इलाका में माओवादी संगठन में पोस्टर बाजी की है। नक्सलियों द्वारा चीपकाए…