महिला और पुरूष की फंदे पर लटकी मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

पलामू : पलामू जिले के नौडीहा बाजार और हरिहरगंज थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान फांसी लगाकर एक महिला समेत दो ने आत्महत्या कर ली। नौडीहा बाजार के खरडीहा गांव स्थित एक झाड़ी से एक युवक की फंदे पर लटकी लाश बरामद की गयी है। युवक की पहचान सीता भुइयां के (35) बेटे बबन भुइयां के रूप में हुई है। वहीं हरिहरगंज थाना क्षेत्र के पथरा ओपी के डुबरीडीह गांव में कमलेश यादव की पत्नी उर्मिला देवी (23) का शव खपरैल मकान की छत में साड़ी के फंदे से लटका मिला है। पुलिस दोनों मामले की छानबीन में जुटी है।

पत्नी के वियोग में युवक ने की आत्महत्या

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खरडीहा गांव स्थित एक झाड़ी से एक युवक की फंदे पर लटकी लाश बरामद की गयी है। युवक की पहचान सीता भुइयां के (35) बेटे बबन भुइयां के रूप में हुई है। मामले को पुलिस आत्महत्या मान कर चल रही है, लेकिन परिजनों ने इसे हत्या बताया है।

जानकारी के अनुसार रविवार की रात बबन भुइयां ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने के बाद सोमवार को नौडीहा थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव वहां पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से छानबीन शुरू की। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतारी। आसपास के लोगों के अनुसार थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ दिनों पहले बबन भुइयां की पत्नी मायके रुदवा गांव चली गई थी।

संभावना है कि इसी से नाराज होकर युवक ने फांसी लगा ली हो। हालांकि बबन की पत्नी इस मामले में कुछ कहने से इनकार कर रही हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमआर एमसीएच भेज दिया है और कई बिंदु पर जांच कर रही है।साड़ी के फंदे से लटका मिला महिला का शव हरिहरगंज थाना क्षेत्र के पथरा ओपी के डुबरीडीह गांव में कमलेश यादव की पत्नी उर्मिला देवी (23) का शव खपरैल मकान के कंडी में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है। मामले में मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों के विरुद्ध पुलिस को हत्या करने की बात बतायी है।

इस संबंध में थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने बताया कि महिला का शव संदिग्ध हालात में मिला है। महिला का पति बीमार रहने के कारण घर पर ही रहता है। शुरूआती जांच में घटना के दिन महिला के साथ मारपीट करने की बात सामने आई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या या आत्महत्या का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

चोरी छुपे चल रहे जुआ का पर्दा फाश देते हैं 6 गुना डबल पैसे का लालच

पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत खागा थाना के बगदाहा पंचायत के बगदाहा हटिया में चोरी छुपे चल रहे…