लोहरदगा के बुलबुल जंगलों के आसपास बमबारी, कई बंकरों को किया गया ध्वस्त

लोहरदगा : जिले के बुलबुल जंगलों के आसपास बमबारी की जा रही है। यह बमबारी नक्सलियों और सीआरपीएफ जवान के बीच की जा रही है। सीआरपीएफ के जवान नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं और नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चला रही है। सीआरपीएफ के जवान ने पिछले दो दिनों में कई बंकरों को ध्वस्त किया है। इन बंकरों को ध्वस्त कर सीआरपीएफ के जवान ने नक्सली के कमर तोड़ने का काम कर रही है।

नक्सली इन्हीं बंकरों में छिपकर अपना गुजारा बसर करते थे और हथियार तथा खाने का सामान रखते थे। डीजीपी नीरज सिन्हा ने 2 फरवरी को हाई लेवल मीटिंग कर राज्य में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने का निर्देश जिले के सभी एसपी को दिया गया था। डीजीपी नीरज सिन्हा के निर्देश के बाद ही लोहरदगा जिले में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सीआरपीएफ जवान सर्च अभियान चला रही है।

सर्च अभियान के दौरान तीन जवान हुए घायल

पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ कोबरा का तीन जवान घायल हो गया है। आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों का नाम दिलीप कुमार, तोमिन कुमार, और नारायण दास है। ब्लास्ट में घायल तीनों जवान को मेडिका में भर्ती कराया गया है। तीनों जवान खतरे से बताए जा रहे हैं।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

लोहरदगा में पुलिस – नक्सलियों में मुठभेड़, सर्च अभियान जारी

लोहरदगा : झारखण्ड के लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की…
Read More

झारखंड सरकार के ठेके पर दिए गए कंपनियों द्वारा हो रहा मनमानी एवं सरकारी पैसों का गमन

रांची: वर्तमान सरकार द्वारा स्कूलों में ICT योजना हेतु कुछ कंपनियों (Edique solution, Extramarks Pvt Ltd, Schoolnet India…
Read More

मां ने कहा-गोली सिर्फ उसके बेटे को क्यों मारी,अन्य चार साथियों का एनकाउंटर क्यों नहीं?

मुथुट डाका कांड में मारे गए शुभम का शव पुलिस ने परिजनों को सौंपा। धनबाद: धनबाद बैंक मोड़…
Read More

पटना बम ब्लास्ट, राँची के इम्तियाज अंसारी समेत 9 आतंकियों को NIA कोर्ट ने दिया दोषी करार

रांची : पटना के गाँधी मैदान में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी की…