मोहराबादी गोलीकांड – पुलिस ने कुल पांच आरोपी को किया गिरफ्तार, कई सामान किया बरामद

रांची : मोरहाबादी में 27 जनवरी की दोपहर दो बजे दो बाइक सवार ने कालू लामा को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम ज्ञानरंजन उर्फ ज्ञानप्रकाश, संदीप कुमार, सोनू कुरेशी, रवीश भारद्वाज और बिट्टू खान है। हालांकि घटना में शामिल मुख्य अपराधी सोनू शर्मा सहित अन्य अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसकी तालाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने एक देसी कट्टा, आठ जिंदा गोली, दो देसी पिस्टल और एक मोटरसाइकिल जप्त की है।

एसएसपी सुरेंद्र झा ने बताया कि इस मामले में फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है और कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एसएसपी सुरेंद्र झा ने बताया कि पुलिस मोबाइल लोकेशन और सीडीआर के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

फ्लैट देने के नाम पर 2 लोगों से 26 लाख की ठगी, सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज

रांची : सदर थाना क्षेत्र के गेतलातू स्थित निर्माणाधीन अपार्टमेंट में फ्लैट देने के नाम पर 2 लोगों…