Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अपराध

हरियाणा पुलिस ने पंडरा थाना क्षेत्र से एक महिला को किया गिरफ्तार, कर रही पूछताछ

रांची : पंडरा थाना क्षेत्र से हरियाणा राज्य की पुलिस ने एक महिला मधु यादव को गिरफ्तार किया है। महिला नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करती थी।बताया जा रहा है कि महिला कई लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर पंडरा इलाके में रेंट पर रह रही थी।

गिरफ्तार महिला खुद को डॉक्टर बता कर भाड़े के मकान पर रह रही थी। पंडरा थाने की पुलिस और हरियाणा राज्य की पुलिस गिरफ्तार महिला से फिलहाल पूछताछ कर रही है और यह जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है कि अब तक कितने लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की है। पुलिस इस महिला के माध्यम से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले सरगना को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

हरियाणा की रहने वाली महिला अबतक डेढ़ करोड़ की कर चुकी है ठगी

गिरफ्तार महिला का नाम मधु यादव है और वह हरियाणा की रहने वाली है। मधु यादव अब तक डेढ़ करोड़ की ठगी की है। मधु यादव एक सप्ताह पहले हरियाणा से भाग कर रांची के खेलगांव में शरण ले रखी थी। मधु यादव को जब जानकारी मिली की हरियाणा पुलिस उसे ढूंढ रही है तो वह खेल गांव से पंडरा इलाके में शिफ्ट कर गई।

हरियाणा पुलिस मधु यादव को खेल गांव इलाके में ले जाकर छापेमारी कर रही है और इस मामले में संलिप्त लोगों की तलाश कर रही है। मधु यादव बेरोजगार युवाओं को अपना जाल में फंसाती थी और नौकरी दिलाने के नाम पर अपना शिकार बना रही थी। पुलिस को जानकारी मिली है कि मधु यादव बेरोजगार युवाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर पहले टोटल रकम की 50% लेती थी उसके बाद जॉइनिंग लेटर भेजने के बाद 50% लेती थी। बेरोजगार युवाओं को थ्री स्टार होटल में इंटरव्यू कराती थी जिसके वजह से बेरोजगार युवा महिला के झांसे में आ जा रहा था। फिलहाल इस मामले में हरियाणा राज्य की पुलिस रांची के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi