राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कांके प्रखंड के पिठोरिया पंचायत की मुखिया श्रीमती मुन्नी देवी को किया सम्मानित

अपने पंचायत में पेयजल एवं स्वच्छ्ता के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिए सम्मानित

रांची/ दिल्लीः आज दिनांक 04.03.2023 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा रांची के कांके प्रखंड के पिठोरिया पंचायत की माननीय मुखिया मुन्नी देवी को अपने पंचायत में पेयजल एवं स्वच्छ्ता के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिए सम्मनित किया गया। ये पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है। विशेष कर पिठोरिया पंचायत के ग्रामीण इस सम्मान को पा कर अत्यंत प्रसन्न हैं।

बता दें कि स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के लिए स्वच्छता, तरल कचरा प्रबंधन, ओडीएफ प्लस ग्राम, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण (कैच द रैन) श्रेणियों में कार्य करने वाली महिला प्रतिनिधि स्वच्छ ग्राही नेचुरल लीडर को सम्मानित करने हेतु 15 फरवरी तक ऑनलाइन नॉमिनेशन किया गया था। उक्त संदर्भ में राँची जिला से माननीय मुखिया मुन्नी देवी नामित हुई थीं।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

एस.एफ.सी मोटीया मजदूर संघ ने स्वर्गीय रंगा भुइयां की पत्नी को दी ₹10000 सहायता राशी

रांची: एसएफसी मोटीया मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी एवं लातेहार जिला अध्यक्ष सिकंदर भैया तथा…
Read More

रांची नगर निगम द्वारा अवैध वसूली मामले को लेकर 13 फरवरी 2023 को रांची जिला के ऑटो बंदी स्थगित

रांची: झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने प्रेस बयान जारी कर बताया…
Read More

“मेरा मत मेरा अधिकार” के तहद मतदाता जागरूकता अभियान सह विद्यार्थी परिषद का गठनI

रांची: सेंट माइकल पब्लिक स्कूल, न्यू अशोक नगर, राँची में मेरा मत मेरा अधिकार कार्यक्रम के अंत में…