राहत नर्सिंग होम के नये भवन का किया गया शुभारंभ

सिल्ली : सिल्ली मेन रोड साहेब बांध के समीप राहत नर्सिंग होम के नये भवन का शुभारंभ किया गया। नर्सिंग होम का शुभारंभ डॉ परमेश्वर लाल के द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस मौके पर डॉ लाल ने नये भवन न की शुभकामना देते हुए नर्सिंग होम में उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की तथा इसे और बेहतर व जनोपयोगी बनाने का सलाह दिया। वहीं उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र में यह नर्सिंग होम मील का पत्थर साबित होगा।

नर्सिंग होम के संचालक डॉ मेजर मदन महतो ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में शिशु रोग, प्रसूति विशेषज्ञ समेत कई स्पेशलिस्ट डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। अस्पताल में डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड समेत लैब की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

इस मौके पर डॉ एके मांझी, बिराजी देवी, गूंज के अध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व जिप उपाध्यक्ष चितरंजन महतो, प्रकाश अग्रवाल, गुड्डू भगत, सुशील महतो, अभिमन्यु महतो, तपन विशकर्मा, अजित साहू, रतन लाल महतो, संजीव कुमार महतो, आदि उपस्थित थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

मध्य विधालय के सहायक शिक्षक वरीय अधिकारी के कार्यालय के कार्यों में कर रहे हैं हस्तक्षेप।

रांची: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रवि कुमार ने मध्य विधालय पंडरा के सहायक शिक्षक अशोक कुमार पर…
Read More

परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु मिलेंगी अतिरिक्त कोच की सुविधा।

रांची:यात्रियों के अतिरिक्त भीड़ एवं राँची में होने वाले रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए…
Read More

महाशिवरात्रि की भव्य तैयारी में लगा श्री शिव बारात आयोजन महासमिति

राँची: श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर राँची की कोर कमेटी की बैठक 12 जनवरी गुरुवार को…
Read More

पिताश्री प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का मना जन्म दिवस समारोह।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय | (आध्यात्मिक ज्ञान एवं राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र) रांची : ब्रह्मा बाबा के 147वें…
Read More

झारखंड में शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद, जानें कौन-कौन सी पाबंदियां लगायी गयीं

रांची : झारखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हेमंत सरकार ने नाइट कर्फ्यू लागू कर…
Read More

सुविधा, मानदेय, और सेवा स्थायीकरण की मांग पर बल देते हुए सरकार से लगाई गुहार

खूंटी: आईसीटी संघ के जिला कमेटी का पुनर्गठन एवं अग्रिम में होने वाले कार्रवाई के लिए नियमित आईसीटी…