
यह अत्याधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा सदन की एक बड़ी उपलब्धि है।

रांची : रांची नगर के सबसे पुराने, प्रतिष्ठित एवं प्रमुख अस्पताल नागरमल मोदी सेवा सदन आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी के साथ विस्तार कर रहा है। अपने ध्येय कम व्यय पर उत्तम, उचित चिकित्सा के क्रम में सेवा सदन में विभिन्न जटिल रोगों की अनुवांशिकीय विकारों की जांच एवं उपचार की अत्याधुनिक एवं वैज्ञानिक चिकित्सा सुविधा प्रारंभ की गई हैं।

डॉ. अजय महलका जीन (Genetic Councellor and Gene Health Expert) & आनुवांशिक (Genetic) स्वास्थ्य वैज्ञानिक/ विशेषज्ञ हैं। डॉ. अजय आनुवंशिक विकार जैसे कैंसर, स्त्री रोग, टेस्ट ट्यूब शिशु (IVF), बाल रोग, और दुर्लभ आनुवंशिक विकारों के आनुवंशिक विशेषज्ञ के साथ परामर्शदाता हैं। नागरमल मोदी सेवा सदन रांची में आनुवंशिक परामर्शकर्ता (Genetic Counsellor), आनुवंशिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ (Genetic Helath Expert) एवं आनुवंशिक परीक्षण (Genetic/Molecular diagnostic) के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

डॉ अजय का परामर्श आपकी आनुवांशिक संबंधित रोग को समझने तथा उसकी अच्छी चिकित्सा में सहायता करेंगे।
इन विषयों पर चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध होगा:

- प्रसवपूर्व तथा नवजात जाँच
- बाल चिकित्सा आनुवंशिकी (ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार, और दुर्लभ आनुवंशिक विकार)
- आनुवंशिक रक्ताल्पता विकार (सिकल सेल विकार एवं थैलेसीमिया)
- स्त्री रोग संबंधी विकार (आवर्तक गर्भावस्था हानि/ recurrent pregnancy loss)
- कैंसर तथा टाइप 2 मधुमेह (व्यक्तिगत लक्षित चिकित्सा निदान)

डॉक्टर अभिषेक रंजन, DM, क्लिनिकल हेमाटोलॉजी एवं डॉक्टर अजय महलका, (Genetic Councellor and Gene Health Expert) नागरमल मोदी सेवासदन में अपनी सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं।