Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

मनोरंजन राजनीति

मोदी जी के 10 वर्षो के कार्य का गीत में है उल्लेख, झारखंड के लोगो को आयेगी पसंद : अमर कुमार बाउरी

लोक गीत के माध्यम से मोदी सरकार की बात को गाँव-गाँव पहुँचाएं: कर्मवीर सिंह

Ranchi : भाजपा प्रदेश कार्यालय में चुनावी प्रचार नागपुरी गीत का किया गया लोकार्पण। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी एवं सगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने गीत को जारी किया।

इस गीत को एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री कमलेश राम के प्रयास से तैयार किया गया है।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के किए कार्यो को बहुत सुंदर तरीके से गीत गाया गया है एवं चित्रण भी शानदार तरीके से किया गया है।

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि नागपुरी लोकगीत के माध्यम से गाँव-गाँव में मोदी जी के संदेश को पहुँचाने में कारगर साबित होगी।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन उपस्थित थे।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi